Hanuman OTT Release Delayed for this reason: तेजा सज्जा की फिल्म हनु मान के ओटीटी रिलीज का फैंस बीते काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। हो भी क्यों न! फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने मेकर्स को माला माल क दिया है। साल की पहली इंडियन ब्लॉकबस्टर फिल्म हनु मान (Han Man) को दर्शकों ने काफी प्यार दिया है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के ज्यादा का बिजनेस कर लिया है, जो इसके बजट के कई गुना ज्यादा है। अब फिल्म की ओटीटी रिलीज बार बार टाली जा रही है। पहले खबर सामने आ रही थी कि फिल्म को 2 मार्च 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया जाएगा।
हालांकि इस बार भी फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया है, जिसके बाद फैंस के हाथ एक बार फिर निराशा लग गई है। हालांकि बार बार फिल्म के ओटीटी रिलीज को टालने के पीछे का कारण भी अब सामने आ गया है। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।
अभी भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है हमु मान
फिल्म हमु मान (Hanu Man Box Office) को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 50 दिनों से ज्यादा का समय हो गया है। हालांकि अभी भी कई सिनेमाघरों में फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। इसी वजह से मेकर्स फिल्म की ओटीटी रिलीज को थोड़ा और टालने की कोशिश में लगे हुए हैं। ताकी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जारी रहे।
