Gullak 5 Vaibhav Raj Gupta Left the Show: ओटीटी पर लोकप्रियता बटोर चुकी और फैंस के दिलों में घर कर चुकी सीरीज गुल्लक ( Gullak) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सीरीज में अन्नू मिश्रा का दमदार किरदार निभा रहे वैभव राज गुप्ता( Vaibhav Raj Gupta) ने शो को अलविदा कह दिया है। इसका सीधा मतलब यह है कि आने वाले सीजन गुल्लक 5 में अन्नू का किरदार किसी नए चेहरे को मिलेगा। अब फैंस यह जानना चाहते हैं कि ऐसा क्या हुआ जो वैभव ने इतने बड़े हिट शो को छोड़ दिया। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला
क्यों छोड़ा शो?
सूत्रों के मुताबिक, वैभव और शो के मेकर्स यानी TVF प्रोड्यूसर्स के बीच किसी मुद्दे पर मनमुटाव हो गया था। कुछ दिनों तक चली यह खींचतान इतनी बढ़ गई कि वैभव को शो छोड़ने का फैसला करना पड़ा। आखिर में वैभव ने शो को टाटा-बाय कह दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, TVF ने इस किरदार के लिए 12वीं फेल फेम अनंत विजय जोशी को अप्रोच किया है। बताया जा रहा है कि अधिकतर संभावना है कि अनंत ही गुल्लक 5 में अन्नू की भूमिका निभाएँगे। इतना ही नहीं, इस फैसले को लेकर स्ट्रीमिंग पार्टनर SonyLIV से भी मंजूरी मिल चुकी है।
कब शुरू होगी शूटिंग?
सीरीज के पांचवें सीजन की शूटिंग दीवाली के बाद, अक्टूबर में भोपाल में शुरू होने वाली है। वैभव राज गुप्ता को अन्नू मिश्रा के रूप में दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि दर्शक अनंत विजय जोशी को किस तरह अपनाते हैं और क्या वह अमन (हर्ष मयार) के साथ वही पुरानी केमिस्ट्री जमा पाएंगे या नहीं।
गुल्लक सीरीज़में अब तक जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, वैभव राज गुप्ता, हर्ष मयार और सुनीता रजवार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। वैभव के शो छोड़ने से फैंस में निराशा साफ झलक रही है, क्योंकि अन्नू का किरदार इस सीरीज की जान माना जाता रहा है।
