वेब सीरीज

Gaami: इस प्लेटफॉर्म ने खरीदे Vishwak Sen की फिल्म के ओटीटी राइट्स, जानिए नाम

Gaami OTT Rights Sold: ताजा मिल रही बड़ी जानकारी के मुताबिक साउथ फिल्म इंडस्ट्री में बनी विश्वक सेन (Vishwak Sen) की अपकमिंग ड्रामा 'गामी' (Gaami) के रिलीज होने से पहले ही निर्माताओं ने इसके ओटीटी राइट्स का सौदा कर दिया है। ये फिल्म 8 मार्च को रिलीज होने वाली है।

Image

Gaami Movie

Gaami OTT Rights Sold: साउथ से लेकर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में हर साल बड़ी तादात में फिल्में बनती हैं। कई फिल्में दर्शकों के दिलोदिमाग पर छा जाती हैं तो कईयों का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल देखने को मिलता है। बीते कई दिनों से विश्वक सेन (Vishwak Sen) की अपकमिंग ड्रामा 'गामी' (Gaami) सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म को बड़े परदे पर देखने के लिए दर्शक ने काफी लंबा इंतजार किया है। सुनने में आ रहा है कि मेकर्स ने फिल्म 'गामी' के सिनेमाघरों में पहुंचने से पहले ही इसके ओटीटी राइट्स का बड़ा सौदा कर दिया है। आइए जानें निर्माताओं ने किस ओटीटी प्लेटफॉर्म को फिल्म 'गामी' के राइट्स बेचे हैं।

अटकलें लगाई जा रही हैं कि विश्वक सेन की नई फिल्म 'गामी' को सिनेमाघरों में रिलीज करने के दो हफ्ते पहले ही मेकर्स ने इसके ओटीटी राइट्स बेच दिए हैं। कई रिपोर्ट्स में लगातार यह दावा किया जा रहा है कि जी5 ने फिल्म 'गामी' के ओटीटी राइट्स खरीद लिए हैं। यह फिल्म बड़े परदे से उतरने के बाद जी5 पर स्ट्रीम होगी। सुनने में यह भी आ रहा है कि जी5 ने इस फिल्म के ओटीटी राइट्स खरीदने के लिए मोटी रकम मेकर्स को ऑफर की है।

विश्वक सेन इन दिनों फिल्म 'गामी' के प्रमोशन में लगे हुए हैं। यह फिल्म कार्तिक कल्ट क्रिएशंस के बैनर तले बनाई गई है, जो कार्तिक सबरीश द्वारा निर्मित है। फिल्म में विश्वक को एक अघोरा के रूप में देखा जाएगा। यह फिल्म 'गामी' 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article