वेब सीरीज

Farzi 2 Release Date: शाहिद-विजय सेतुपति 'फर्जी 2'में फिर आएंगे आमने-सामने, थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर होगी सीरीज

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 4, 2024, 01:08 PM IST

Farzi Ott 2: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) की सीरीज फर्जी को लोगों ने खूब पसंद किया था। फैंस इस सीरीज के दूसरे पार्ट के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने खुलासा कर दिया है कि फर्जी 2 कब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

Image

shahid Kapoor Farzi (credit pic: instagram)

Farzi Ott 2: बॉलीवुड के कई स्टार्स ओटीटी पर डेब्यू कर चुके हैं। इस लिस्ट में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) भी शामिल हो चुके हैं। शाहिद ने पिछले साल फर्जी से ओटीटी डेब्यू किया था। फर्जी में शाहिद के साथ विजय सेतुपति ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस सीरीज को लोगों ने खूब पसंद किया था। फैंस इस सीरीज के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स जल्द फर्जी 2 पर काम शुरू करने वाले हैं। GQ की रिपोर्ट के अनुसार, फर्जी 2 इस साल के आखिरी या 2025 के शुरुआत में स्ट्रीम हो सकती है।

राशि खन्ना भी फर्जी 2 का हिस्सा होंगी। सोशल मीडिया इंटरैक्शन के दौरान एक्ट्रेस ने कहा, मेरी राज सर से बात हुई है जो फर्जी के डायरेक्टर हैं। उन्होंने कहा था कि इस साल की शुरुआत में फर्जी 2 की शूटिंग शुरू हो जाएगी।

जानें कब रिलीज होगी फर्जी 2

इसका मतलब है कि साल 2025 की शुरुआत में फर्जी 2 (Farzi 2) रिलीज हो जाएगी। वहीं, शाहिद का कहना था कि अच्छी चीजें बनने में समय लगता है। फैंस को उम्मीद हैं कि फर्जी 2 पहले पार्ट की तरह एंटरटेनिंग और थ्रिलर से भरपूर होगी। वहीं, शाहिद के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म देवा पर काम कर रहे हैं। देवा में शाहिद के साथ पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं। एक्टर की हाल ही में फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहिद और कृति सेनन की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article