वेब सीरीज

Exclusive: एल्विश यादव की धमकियों पर BB OTT 3 फेम सना सुल्तान का करारा जवाब, बोलीं- फैन होना अच्छा है, लेकिन...

Exclusive Sana Sultan Gives Epic Reply To Elvish Yadav Over Death Threat: 'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट रहीं सना सुल्तान ने हाल ही में एल्विश यादव द्वारा साई केतन राव को दी धमकी पर जवाब दिया है। साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें जींस पहनने के लिए ट्रोल किया गया था।

Image

सना सुल्तान ने एल्विश यादव की धमकियों पर तोड़ी चुप्पी

Exclusive Sana Sultan Gives Epic Reply To Elvish Yadav Over Death Threat: ओटीटी की दुनिया के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' का हिस्सा रह चुकीं सना सुल्तान काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। सना सुल्तान को फिनाले से पहले ही बाहर का रास्ता देखना पड़ा था, लेकिन शो में रहते हुए वह अक्सर चर्चा में बनी रहती थीं। यहां तक कि अरमान मलिक के साथ भी सना सुल्तान की तू-तू, मैं-मैं हो गई थी। वहीं हाल ही में सना सुल्तान (Sana Sultan) ने टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत की, जिसमें उन्होंने एल्विश यादव (Elvish Yadav) की धमकियों का तो जवाब दिया ही। साथ ही ये भी बताया कि उन्हें रमजान के दौरान जींस पहनने के लिए जमकर ट्रोल किया गया था।

बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' के दौरान एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने साई केतन राव को धमकी दी थी और कहा था कि बिग बॉस के बाहर भी एक दुनिया है। इसपर सना सुल्तान (Sana Sultan) ने कहा, "ये अच्छी बात है कि आप किसी के फैन हो, लेकिन किसी को जान से मारने की धमकी मत दो। ये सही बात नहीं है। मेरी इस बात से एल्विश भी सहमत होंगे।" बता दें कि एक्ट्रेस पॉलोमी दास ने भी इन धमकियों पर एल्विश यादव को आड़े हाथों लिया था।

वेस्टर्न आउटफिट पहनने पर ट्रोल हुई थीं सना सुल्तान

सना सुल्तान (Sana Sultan) ने बताया कि उन्हें कई बार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। इस सिलसिले में एक्ट्रेस ने कहा, "वे हमेशा ही कमेंट करते हैं और मुझे ट्रोल करते रहते हैं। जो लोग इस चीज के लिए सहनशील होते हैं वो इससे डिप्रेशन में भी जा सकते हैं। एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर होने के नाते मैं इस बारे में जानती हूं। रमजान में जब मैंने वेस्टर्न आउटफिट यानी जींस-टॉप पहनी तो लोगों ने कहा, "तुमको शर्म नहीं आती?" लेकिन अब मैंने खुद को ऐसा बना लिया है कि मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article