वेब सीरीज

Exclusive: टल गई सलमान खान के Bigg Boss OTT 3 की प्रीमियर डेट, मई नहीं बल्कि इस महीने में देगा दस्तक

Salman Khan Bigg Boss OTT 3 To Not Premier In May: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान का शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए तैयार है। शो को लेकर खबर आई थी कि ये मई में शुरू होगा। लेकिन हाल ही में आई रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी रिलीज डेट टल चुकी है।

Image

'बिग बॉस ओटीटी 3' मई नहीं बल्कि इस महीने में होगा रिलीज

Salman Khan Bigg Boss OTT 3 To Not Premier In May: सलमान खान के चर्चित शो 'बिग बॉस' ने टीवी की दुनिया में तो तूफान मचाया ही है, साथ ही ये ओटीटी पर भी धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। सलमान खान (Salman Khan) के शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' ने बीते साल सबका खूब दिल जीता था। शो के हर एक कंटेस्टेंट को अभी भी खूब याद किया जाता है। पिछला सीजन हिट होने के कारण लोग अब 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले तो खबर आई थी कि शो मई में रिलीज होने वाला है। लेकिन अब 'बिग बॉस ओटीटी 3' को लेकर बताया जा रहा है कि इसकी प्रीमियर डेट टाल दी गई है।

टाइम्स नाउ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) की प्रीमियर डेट टालने का फैसला किया है। शो जहां पहले मई में आने वाला था तो अब वहीं ये जून या जुलाई तक प्रीमियर हो सकता है। बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी 2' भी जून तक रिलीज हुआ था और इसका फिनाले 16 अगस्त को हुआ था, जिसमें एल्विश यादव ने जीत दर्ज की थी। हालांकि 'बिग बॉस ओटीटी 3' के प्रीमियर डेट पर अभी तक मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं हुई है।

सलमान खान नहीं होस्ट करेंगे 'बिग बॉस ओटीटी 3'

बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी 2' को सलमान खान (Salman Khan) ने होस्ट किया था और इस सीजन को खूब पसंद भी किया गया था। इससे इतर एंडेमोल शाइन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) की पोस्ट शेयर कर लोगों से ये सवाल किया था कि वे इसमें किस-किसको देखना चाहते हैं। हालांकि कुछ देर बाद ही ये पोस्ट डिलीट कर दी गई। ऐसे में ये अटकलें लग रही हैं कि सलमान खान शायद शो का हिस्सा न बनें। लेकिन इसपर भी कुछ आधिकारिक तौर से कुछ नहीं कहा जा सकता है।

ashna malik
आशना मलिक author

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

End of Article