वेब सीरीज

Dining With The Kapoors: राज कपूर की इस बात की वजह से शो का हिस्सा नहीं बन पाई आलिया भट्ट, अरमान जैन ने बताया सच

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 20, 2025, 08:56 AM IST

Alia Bhatt Dining With The Kapoors Show: एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के शो डाइनिंग विद द कपूर (Dining With The Kapoors) में न नजर आने पर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। अब इसको लेकर शो के प्रोड्यूसर अरमान जैन (Armaan Jain) ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

Image Source: Netflix

Alia Bhatt Dining With The Kapoors Show: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी एक के बाद एक फिल्मों से बॉक्स ऑफिस हिलाने वाली हैं। आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म को लेकर कई अपडेट्स भी सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच आलिया भट्ट का नाम नेटफ्लिक्स के शो डाइनिंग विद द कपूर (Dining With The Kapoors) से भी जुड़ा था। अभी हाल ह में इस का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें कई स्टार्स नजर आए लेकिन आलिया भट्ट शो में नहीं दिखाई दीं। जिसके आलिया भट्ट के शो में न होने पर सवाल उठने लगे। अब इन सब सवालों के जवाब सामने आ गए हैं। शो के प्रोड्यूसर अरमान जैन (Armaan Jain) इसको लेकर ये बात कही है।

इस वजह से शो में नहीं नजर आई आलिया भट्ट

एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह आलिया भट्ट की कोई फिल्म नहीं बल्कि ओटीटी शो डाइनिंग विद द कपूर है। इस शो के ट्रेलर में आलिया भट्ट के नहीं नजर आने पर तरह-तरह के सवाल उठ रहे थे। अब इसका जवाब अरमान जैन ने दिया है। Bollywood Hungama से बातचीत के दौरान अरमान जैन ने कहा कि 'आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी है। जिसकी वजह से वो नजर नहीं आईं। ' इसके आगे अरमान ने कहा कि 'हो सकता है मेरी ये बात आपको फिल्मी लगे लेकिन राज कपूर जी कहते थे कि काम पूजा है।' अरमान जैन के इस बयान से साफ हो गया है कि परिवार के बीच कोई विवाद नहीं, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही थी।

ट्रेलर में नजर आए ये सितारे

शो डाइनिंग विद द कपूर के धांसू ट्रेलर में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan), सैफ अली खान (Saif Ali Khan), रणधीर कपूर (Randhir Kapoor), नीतू कपूर (Neetu Kapoor), रीमा जैन (Rima Jain), रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni), करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor), आदर जैन (Aadar Jain) और कुणाल कपूर (Kunal Kapoor) समेत कई सितारे नजर आए। ये शो 21 नवंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर शुरू होने जा रहा है। शो डाइनिंग विद द कपूर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article