वेब सीरीज

Satluj: 3 साल बाद ओटीटी पर रिलीज हुई दिलजीत दोसांझ की फिल्म, एक्टर ने दी जानकारी

Diljit Dosanjh Movie Release: दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'पंजाब '95' (सतलुज) आज जी 5 पर रिलीज हो गई। इस बात की जानकारी दिलजीत ने अपने इंस्टा पर दी है।

Image

फिल्म 'सतलुज' जी 5 पर हुई रिलीज (pic credit-satluj movie)

Diljit Dosanjh Movie Release: एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। उनकी 'पंजाब '95' आखिरकार ओटीटी पर रिलीज हो गई। बता दें कि अब इसका नाम 'सतलुज' (Satluj) रखा गया है। ये फिल्म काफी समय से सेंसर बोर्ड में अटकी रही थी। हालांकि अब ये फिल्म जी 5 पर रिलीज हो गई है। इस बात की जानकारी एक्टर दिलजीत दोसांझ ने भी अपने सोशल मीडिया पर दे दी है। आइए इस रिपोर्ट पर नजर डालते है....(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-'मुझे इससे दूर रखो' CJP के प्रोटेस्ट पर Diljit Dosanjh का रिएक्शन, पार्टी ने दिया जवाब)

फिल्म 'सतलुज' जी 5 पर हुई रिलीज

फिल्म 'सतलुज' की कहानी उस दौर पर आधारित है, जब पंजाब में अशांति और हिंसा का माहौल था। यह फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन से प्रेरित है फिल्म में दिलजीत दोसांझ के अलावा अर्जुन रामपाल, कंवलजीत सिंह, सुविंदर विक्की और गीतिका विद्या ओहल्यान भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। पहले इस फिल्म का नाम 'पंजाब '95' था, लेकिन यह करीब तीन साल तक सेंसर बोर्ड में अटकी रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में कई बड़े बदलाव और कट लगाने की मांग की गई थी, जिसकी वजह से यह भारत में लंबे समय तक रिलीज नहीं हो सकी।

दिलजीत दोसांझ ने कही ये बात

ओटीटी रिलीज के बाद दिलजीत दोसांझ ने कहा कि जसवंत सिंह खालड़ा के बलिदान और मानवता के लिए उनके योगदान ने उन्हें इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने पहली बार फिल्म की कहानी सुनी तो वह भावुक हो गए थे। उनके मुताबिक, यह सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि असली लोगों के संघर्ष और बलिदान की कहानी है।

फिल्म के निर्देशक हनी त्रेहन ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शुरुआत से ही उनकी कोशिश इस कहानी को पूरी ईमानदारी के साथ पेश करने की थी। उन्होंने कहा कि लंबे इंतजार के बाद अब दर्शक उनकी मेहनत का नतीजा देख पाएंगे।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article