वेब सीरीज

OTT कलाकारों पर क्या बोल गए David Dhawan, कहा- थिएटर आओ... औकात दिखाओ...

David Dhawan Interview: ओटीटी स्टार्स और ओटीटी फिल्मों के बारे में पूछने पर डेविड ने जवाब दिया कि असली एक्टिंग तो थिएटर में होती है। ओटीटी पर तो कोई भी अभिनय कर सकता है।

Image

David Dhawan Interview

David Dhawan Interview: हिन्दी सिनेमा के जाने-माने और सफल निर्माता डेविड धवन( David Dhawan) ने कॉमेडी फिल्मों से अपना नाम कमाया है। डेविड धवन( David Dhawan) अपनी फिल्मों से फैंस के दिलों पर राज करते थे। हालांकि वह इन दिनों फिल्मों से दूर हैं और हाल-फिलहाल में उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। हाल ही में अरबाज खान के साथ टॉक शो में उन्होंने ओटीटी फिल्मों के बारे में कुछ ऐसा बोल जिससे उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

ओटीटी स्टार्स और ओटीटी फिल्मों के बारे में पूछने पर डेविड ने जवाब दिया कि असली एक्टिंग तो थिएटर में होती है। ओटीटी पर तो कोई भी अभिनय कर सकता है। वहाँ पर जनता का असल रिएक्शन पता नहीं चलता थिएटर में जब जनता सामने ही अपना रिएक्शन देती तब पता चलता है। डेविड ने आगे कहा कि- थिएटर में आओ और औकात दिखाओ अपनी' डेविड के इस बयान ने फैंस को चौका दिया । उनके इस बयान की आलोचना हो रही है जिसमें लोग कह रहे हैं कि उनके बेटे की अगली फिल्म ओटीटी पर ही आ रही है, क्या आप उसे भी यही बात कहोगे।

डेविड ने आगे कहा कि थिएटर में फिल्म देखने का जादू खत्म नहीं हुआ है निर्माताओं के लिए एक सिक्युर जगह है। मीडिया ट्रायल और ऑफिस के रिजल्ट के प्रेशर से बचने के लिए आसान तरीका है। अभी थिएटर का जादू खत्म नहीं हुआ है। कला का असली पता तो जनता ही देती है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article