Bigg Boss Ott 3: टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस के ऑन एयर होने का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। बिग बॉस 17 जब से खत्म हुआ है। फैंस शो के ओटीटी वर्जन का इंतजार कर रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। मेकर्स इस शो के लिए पॉपुलर स्टार्स से बातचीत कर रहे हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, विक्की जैन बिग बॉस ओटीटी 3 में भी नजर आएंगे। लेकिन इस शो में वो अकेले दिखाई देंगे। इसके अलावा शीजान खान, ईशा मालवीय समेत कई स्टार्स को ये शो ऑफर हुआ है।
रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स पॉपुलर यूट्यूबर महेश केशवाला से बात चीत कर रहे हैं। महेश को बिग बॉस ओटीटी 2 के एक एपिसोड में देखा गया था। उन्हें लोगों ने खूब पसंद किया था।
ठगेश बनेंगे सलमान खान के शो का हिस्सा
महेश इस शो में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ले सकते हैं। महेश को ज्यादातर लोग ठगेश के नाम से जानते हैं। ये भी कहा जा रहा है कि महेश की फैन फॉलोइंग मुनव्वर फारुकी से ज्यादा है। महेश के अलावा वीडियो क्रिएटर rohit zinjurke को भी अप्रोच किया गया है। मेकर्स ने अभी किसी भी नाम को कंफर्म नहीं किया है। वहीं, एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी 2 का खिताब जीता था। एल्विश पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट थे जिसने बिग बॉस की ट्रॉफी जीती थी। अभिषेक मलहान फर्स्ट रनरअप थे और मनीषा रानी सेकंड रनरअप थीं। तीनों की दोस्ती को लोगों ने खूब पसंद किया था।
