Bigg Boss OTT 3 Sana Makbul And Sai Ketan Rao Fight Over Eggs: ओटीटी की दुनिया में धूम मचाने वाले 'बिग बॉस ओटीटी 3' का आगाज बीते दिन रात 9 बजे हुआ। शो में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई, जिसमें चंद्रिका दीक्षित से लेकर रणवीर शौरी तक शामिल हैं। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) को शुरू हुए अभी सही से 24 घंटे भी नहीं हुए हैं, लेकिन कंटेस्टेंट्स के बीच बहस होनी शुरू हो गई हैं। जहां पहले बेड के लिए शिवानी कुमारी और रणवीर शौरी बहस करते दिखाई दिये तो वहीं अब अंडों को लेकर साई केतन राव (Sai Ketan Rao) और सना मकबूल (Sana Makbul) के बीच जंग छिड़ गई।
'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में सना मकबूल और साई केतन राव (Sai Ketan Rao) की लड़ाई से जुड़ा वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आया कि साई केतन राव को शाकाहारी खाने के साथ-साथ अंडे भी चाहिए थे। इसपर सना मकबूल ने उन्हें रोकते हुए कहा कि ये शाकाहारी लोगों के साथ बेईमानी होगी। वहीं दूसरी ओर साई ने भी जवाब दिया कि ठीक है मैं 6 अंडे खा लूंगा, जिसपर सना मकबूल ने चंद्रिका से उनके लिए सब्जियां बनाने के लिए मना कर दिया।
लेकिन 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में सना मकबूल (Sana Makbul) और साई केतन राव (Sai Ketan Rao) की लड़ाई यहीं नहीं रुकी। साई केतन राव ने झगड़े के दौरान सना मकबूल को कहा कि तुम अपना मेकअप खा लो। इसपर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, "मेरे पास स्ट्रॉबेरी, रासबेरी और भी कई चीजों में है, आपको चाहिए क्या?" वीडियो में साई केतन राव कहते दिखाई दिये कि दो अंडे से पेट नहीं भरने वाला है। हालांकि 'बिग बॉस ओटीटी 3' के दर्शकों को ये झगड़ा थोड़ा बनावटी लगा।
