वेब सीरीज

BB OTT 3 रनर अप Naezy ने किया आईफोन वाला केक कट, फैंस मीट में सना सुल्तान के साथ पहुंचे रैपर

Naezy celebrates his success with fans: इस प्यार को क्या नाम दूँ अभिनेत्री सना मकबूल ने बिग बॉस ओटीटी 3 सीजन अपने नाम कर लिया है। साथ ही रैपर नैजी इस सीजन के पहले रनर अप रहे हैं। अब नैजी कल अपने फैंस से मिलने के लिए मुंबई पहुंचे। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Naezy celebrates his success with fans

Naezy celebrates his success with fans: अनिल कपूर का शो बिग बॉस ओटीटी 3 खत्म हो चुका है। सभी को अपना इस सीजन का विजेता मिल गया है। बता दें कि टॉप 2 में आने के बाद सना मकबूल शो की विजेता बन गई हैं और नैजी पहले रनर अप बनने उभरे हैं। सना मकबूल ने ट्रॉफी जीतने के बाद खुशियां मनाई और उन्हने सपोर्ट करने के लिए फैंस को धन्यवाद भी किया। अब नैजी भी कल अपने फैंस से मिलने के लिए पहुंचे। बता दें कि बिग बॉस के घर के अंदर बनी रैपर की सबसे अच्छी दोस्त सना सुल्तान भी उनके साथ नजर आईं। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

बिग बॉस ओटीटी 3 के फर्स्ट रनर-अप नैजी को कल रात मुंबई के मलाड में स्पॉट किया गया, जहां उन्होंने अपने फैन्स द्वारा आयोजित एक खास पार्टी में हिस्सा लिया। इस मौके पर शो से उनकी करीबी दोस्त सना सुल्तान भी मौजूद थीं। नैजी ने जब अपने फैन्स के साथ केक काटा तो उन्हें एक खास तोहफा मिला। केक के अंदर एक मोबाइल (आईफोन) फोन रखा हुआ था। नैजी यह देख शॉक हो गए और इस पल को खुशी के साथ मनाया।

बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में नैजी की जर्नी फैंस को काफी पसंद आई। हालांकि कुछ लोगों का कहना था कि नैजी शो में बहुत आलसी थे। बता दें कि फिनाले से कुछ दिनों पहले मुनव्वर फारुकी ने घर में एंट्री मारी थी, जहां उन्होंने घर में नैजी की आर्थिक स्तिथि को लेकर मजाक उड़ाया था। जिसके बाद शो से निकलने के बाद नैजी ने इस पर अपनी निराशा भी व्यक्त की थी।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article