वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3: अरमान-रणवीर पर Naezy ने लगाया सरेआम इल्जाम, दोनों नहीं करते थे महिला कंटेस्टेंट की इज्जत

Bigg Boss OTT 3: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट रह चुके नेजी ने हाल ही में सरेआम घर के दो कंटेस्टेंट पर इलाजम लगाया। उन्होंने यह भी बताया की घर में ऐसे दो सदस्य थे जो महिलाओं की इज्जत नहीं करते थे जिसमें अरमान मलिक और रणवीर शौरी का नाम शामिल है।

Image

Bigg Boss OTT 3: Naezy Accused Armaan Malik and Ranvir for disrespecting women in show

Bigg Boss OTT 3: अनिल कपूर के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 से रैपर नेजी ने सोशल मीडिया के साथ-साथ दर्शकों के बीच भी अपनी अलग पहचान बनाई। शो में उनको सना मकबुल से करारी हार मिली और फर्स्ट रनर अप बने। शो से बाहर आने के बाद नेजी ने घरवालों को लेकर कई चौंका देने वाले खुलासे किए। नेजी ने अरमान मलिक और रणवीर शौरी पर महिला कंटेस्टेंट की इज्जत ना करने का इल्जाम लगाया। लेकिन ऐसा क्या हुआ था जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) के पहले रनर-अप रह चुके नेजी (Naezy) ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि अरमान मलिक और रणवीर शौरी को समझना चाहिए की लड़कियों से कैसी बात करनी चाहिए। लड़कियों से तहजीब से बात करनी चाहिए और अगर लाइंस क्रॉस करते हो तो वो आपकी गलती है। आप नेशनल टेलीविजन पे अगर ऐसा कर रहे हो तो आपको थोड़ी अक्ल होने चाहिए। घर में कई बार देखा गया था की सना मकबुल की रणवीर और अरमान मलिक से बेहद खतरनाक वाली लड़ाई हुआ करती थीं। ऐसे में नेजी ने दो कंटेस्टेंट के ऊपर काफी बड़ा इल्जाम लगाया है।

बिग बॉस ओटीटी 3 इस बार 6 हफ्ते तक चला और 2 अगस्त को दर्शकों को अपना विनर मिला। टॉप 5 में नेजी के साथ-साथ सना मकबुल, रणवीर शौरी, कृतिका मलिक और सई केतन राव शामिल थे। शो के शुरुआत में घर में 16 सितारों की एंट्री हुई थी जो काफी ज्यादा चर्चा का विषय बन रहे। रिपोर्ट्स की मानें तो अब बिग बॉस 18 छोटे परदे पर एंट्री लेने वाला है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article