वेब सीरीज

BB OTT 3: शिवानी कुमारी से मिलने उनके घर पहुँच गया ये कंटेस्टेंट, तस्वीर देख लोग बोले "विशाल को छोड़ दिया...."

Lovekesh Kataria gave surprise to Shivani Kumari: बिग बॉस ओटीटी 3 स्टार लव कटारिया कल बीते दिन शिवानी कुमारी के घर पहुँच उन्हें सप्राइज़ दिया है। बिग बॉस ओटीटी 3 के दौरान इनकी दोस्ती ने काफी सुर्खियां हासिल की थी। आइए टाइम्स नवभारत की इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Lovekesh Kataria gave surprise to Shivani Kumari

Lovekesh Kataria gave surprise to Shivani Kumari: जियो सिनेमा का सबसे विवादित शो बिग बॉस ओटीटी 3 खत्म हो चुका है। अनिल कपूर के साथ-साथ सभी बिग बॉस देखने वालों फैंस को अपना इस सीजन का विजेता भी मिल गया है। बता दें कि टॉप 2 में आने के बाद सना मकबूल ने इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की साथ हो नैजी पहले रनर-अप बने। बिग बॉस ओटीटी 3 के दौरान की बात करें तो घर में लवकेश कटारिया (Lov Kataria), विशाल पांडे (Vishal Pandey) और बाद में शिवानी कुमारी (Shivani Kumari) की दोस्ती ने काफी सुर्खियां हासिल की थी। और लगता है कि बिग बॉस के बाहर भी इन्होंने अपनी दोस्ती में कायम रखा है। क्योंकि बता दें कि बीते दिन शिवानी कुमारी से मिलने के लिए लव कटारिया उनके घर पहुँचें थे। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

लवकेश कटारिया (Lovekesh Kataria) और शिवानी कुमारी (Shivani Kumari) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट अपलोड किया, जिसमें वह अपनी दोस्ती की झलक दिखा रहे थे। देखा जा सकता है कि जहां लवकेश ने डेनिम के साथ लाल रंग की शर्ट पहनी हुई है, वहीं शिवानी काले रंग के बॉटम के साथ लाल रंग का चिकनकारीकुर्ता पहना हुआ है। शिवानी कुमारी, जो इंस्टाग्राम पर वीडियो बनती है देखा जा सकता है कि वह लवकेश के आने से बहुत शॉक हो जाती हैं।

लवकेश कटारिया और शिवानी कुमारी के तस्वीर अपलोड करते ही फैंस तरह-तरह के सवाल करने लगे। जहां एक तरह कुछ फैंस इस जोड़ी को देख खुश हो रहे थे। वहीं कुछ लोग विशाल के बारे में पूछ रहे हैं। यूजर लव से सवाल कर रहे हैं कि "विशाल को भूल गए क्या?"

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article