Bigg Boss OTT 2 Fame Elvish Yadav And His Friends Fight With Media: 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता और मशहूर यू-ट्यूबर एल्विश यादव यूं तो लाखों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। लेकिन बीते कुछ महीनों से एल्विश यादव पर मुसीबतों का पहाड़ टूट रहा है। जहां पहले एल्विश यादव (Elvish Yadav) का नाम वेनम केस में सामने आया तो वहीं अब उनके साथ एक और घटना हो गई है। एल्विश यादव का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उनका और उनके दोस्त का मीडिया संग झगड़ा होता नजर आया।
एल्विश यादव (Elvish Yadav) हाल ही में अपने दोस्तों के साथ वैष्णो देवी की यात्रा पर गए हुए थे। इस दौरान एल्विश यादव के साथ कास्टिंग डायरेक्टर राघव शर्मा भी नजर आए। एल्विश यादव से जुड़ा ये वीडियो द खबरी ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। खबरों की मानें तो एक शख्स एल्विश यादव संग फोटो लेने की कोशिश कर रहा था। लेकिन वहां मौजूद भीड़ के कारण वह फोटो नहीं ले पा रहा था। यहां तक कि शख्स ने एल्विश यादव का इंटरव्यू लेने की भी कोशिश की, जिसे 'बिग बॉस ओटीटी 2' विजेता ने साफ मना कर दिया। इस बात से उसमें नाराजगी और बढ़ गई।
वहीं एल्विश यादव (Elvish Yadav) के आसपास मौजूद भीड़ के कारण कास्टिंग डायरेक्टर राघव शर्मा रास्ता साफ करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन नाराज शख्स ने उनसे झगड़ा करना शुरू कर दिया। वीडियो के मुताबिक, राघव शर्मा का कॉलर तक पकड़ लिया गया था। जहां एक तरफ राघव शर्मा संग झगड़ा हो रहा था तो वहीं एल्विश यादव किनारे से निकलते नजर आए। हालांकि इस मामले पर अभी तक एल्विश यादव और उनके साथियों का कोई रिएक्शन नहीं आया है।
