वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3: अर्जुन कपूर ने चाचा Anil Kapoor को दी बधाइयाँ, कहा "नए किंग का स्वागत...."

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 के मेकर्स ने कल जियो सिनेमा पर शो का पहला प्रोमो जारी किया था और नए होस्ट का खुलासा भी किया था। जिसके बाद अनिल कपूर को नए अंदाज में देख सभी उनको बधाई दे रहे हैं। अभिनेता के भतीजे अर्जुन कपूर ने भी उनको शुभकामनाएं दी हैं।

Image

Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3: बहुप्रतीक्षित विवादित रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर अब चर्चाएं तेज हो गई है। दर्शक शो के प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच कल मेकर्स ने पहला प्रोमो आज जारी किया था। जहां अब तक बिग बॉस को लोकप्रिय स्टार सलमान खान द्वारा होस्ट किया गया है। वहीं बॉलीवुड सेलिब्रिटी अनिल कपूर ने बिग बॉस ओटीटी के आगामी सीजन को होस्ट करने की जिम्मेदारी संभाली है। इस खबर के बाद सभी अनिल कपूर के नए अंदाज को देखने के लिए उत्साहित हो उठे हैं। अभिनेता को चारों ओर से बधाइयाँ मिल रही है। इस बीच अर्जुन कपूर ने भी एक पोस्ट साझा कर अपने चाचा अनिल कपूर को शुभकामनाएं दी हैं। आइए टाइम्स की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालें।

रिपोर्ट के मुताबिक जैसे ही मेकर्स ने अनिल कपूर वाला प्रोमो चैनल के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हुआ, प्रशंसकों ने अपनी खुशी व्यक्त करने के लिए पोस्ट के कमेंट सेक्शन पर कब्ज़ा कर लिया। न केवल प्रशंसक बल्कि अनिल कपूर के भतीजे और अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी अपने चाचा को रियलिटी शो की मेजबानी के आगामी रोमांचक सफर के लिए शुभकामनाएं दीं हैं। अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बिग बॉस ओटीटी 3 का प्रोमो रीपोस्ट किया और अपने चाचा की तारीफ करते हुए लिखा, "नएपन का बादशाह!! वह अपने सभी युवा साथियों को अपने पैरों पर खड़ा रखने के लिए हमेशा कुछ अलग करते रहते हैं।

बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 1 को फिल्म निर्माता करण जौहर ने होस्ट किया था और शो के पहले सीजन की ट्रॉफी दिव्या अग्रवाल ने अपने नाम की थी। पिछले सीजन की बात करें तो बिग बॉस ओटीटी 2 को सलमान खान ने होस्ट किया था और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एल्विश यादव ने सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की थी। अब देखना है कि इस बार कौन बादशाह बनता है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article