बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े कलाकार ओटीटी की दुनिया में कदम रखते हुए नजर आ रहे हैं। अजय देवगन से लेकर बॉबी देओल और शाहिद कपूर समेत कई कलाकार ओटीटी पर शोज ला चुके हैं। इस लिस्ट में अब अनिल कपूर (Anil Kapoor) का नाम भी जुड़ने वाला है, जो अपना शो 24 लेकर जियो हॉटस्टार पर आएंगे। अनिल कपूर ने कुछ देर पहले ही एक वीडियो के जरिए फैंस को ये जानकारी दी है कि उनका शो जल्द ही ओटीटी की दुनिया बदलेगा और स्पाई थ्रिलर्स की दुनिया का बाप बनकर उभरेगा। अनिल कपूर का शो 24 अप्रैल महीने की 24 तारीख से प्रसारित होंगे। (इसे भी पढ़ें: "इस बदतमीज आदमी को...", Samay Raina ने की अमिताभ बच्चन की बेइज्जती तो भड़के एजाज खान)
हर शुक्रवार को आएगा शो 24 एक एपिसोड
अनिल कपूर साल 2013 में 24 नाम की टीवी सीरीज की थी, जो काफी पसंद की गई थी। ये एक सीमित एपिसोड की सीरीज थी, जिसमें जबरदस्त एक्शन दिखाया गया था। इसके बाद वो साल 2026 में इसका दूसरा सीजन लेकर आए थे। 24 का दूसरा सीजन भी सफल रहा था। शो के मेकर्स ने अब इन दोनों सीजन्स को एक साथ दर्शकों के सामने लाने का फैसला किया है जो 24 अप्रैल से जियो हॉटस्टार पर देखने को मिलेगा। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2: आदित्य धर और त्रिमूर्ति फिल्म्स को दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश, बैठकर सुलझाएं Oye-Oye सॉन्ग विवाद)
फिल्मों के साथ-साथ ओटीटी पर भी एक्टिव हैं अनिल कपूर
80 के दशक में बॉलीवुड की दुनिया में एंट्री करने वाले अभिनेता अनिल कपूर ने इंडस्ट्री के कई सारे बदलाव देखे हैं। ओटीटी का दौर भी वो देख रहे हैं और इस दुनिया में वो कदम भी रख चुके हैं। अनिल कपूर की आखिरी रिलीज सूबेदार सीधे ओटीटी पर ही रिलीज हुई थी, जो एक देसी एक्शन ड्रामा थी। इस फिल्म को दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिला था। फिल्म में अनिल कपूर एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर का किरदार प्ले करते दिखे थे, जो कुछ गुंडों की दुनिया में एंट्री करता है और उनका विनाश करता है। वैसे आप अनिल कपूर का शो 24 देखने के लिए कितने एक्साइटेड हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।
