कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) एक बार फिर से इंटरनेट पर छा गए हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपना स्पेशल कॉमेडी शो यूट्यूब पर रिलीज किया है, जिसमें वो अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को भी निशाना बनाते दिख रहे हैं। समय रैना का ये वीडियो वायरल होने के बाद एजाज खान भड़क गए हैं। एजाज खान ने कहा है कि समय रैना को इस बात का ध्यान रखना चाहिए था कि वो सदी के महानायक पर भद्दा जोक बोल रहे हैं। एजाज खान ने मीडिया से बात करते हुए समय रैना को बदतमीज आदमी कहा है। (ये भी पढ़ें: Mahavatar: विक्की कौशल संग बनेगी श्रद्धा कपूर की जोड़ी, मेकर्स ने किया तगड़ा प्लान)

Samay Raina ने की Amitabh Bachchan की बेइज्जती (Image Source: KBC)
एजाज खान ने दी समय रैना को चेतावनी
एजाज खान ने समय रैना के जोक पर बयान दिया है, "अब इस बदतमीज आदमी को मैं क्या बोलूं? ये अपने मां बाप से भी ऐसे ही बात करता होगा शायद। हिन्दुस्तान के इतने बड़े महानायक अमिताभ बच्चन साहब, जिसने हिन्दुस्तान को सदियों से एंटरटेन किया है, आज उनको उनकी वाइफ को, उनके बच्चों के लिए कोई भी आके कुछ बोल जा रहा है। समय रैना तेरा समय खराब चालू हो गया आज से। मुझे दिखना भी मत तू। मैं तो बच्चन साहब का बहुत बड़ा फैन हूं। बहुत सारे फैन आज बच्चन साहब के तुझे तलाश रहे हैं। बेटा तू थोड़ा इज्जत से चल।" (ये भी पढ़ें: Ramayana के टीजर पर रामानंद सागर के बेटे ने किया रिएक्ट, रणबीर कपूर को बताया ऐसा एक्टर)
समय रैना ने अमिताभ बच्चन के बारे में क्या बोला है?
कुछ वक्त पहले समय रैना बिग बी के शो कौन बनेगा करोड़पति में गए थे। समय रैना ने अपने स्पेशल कॉमेडी शो में बात करते हुए कहा है कि उनके मन में कई जोक आ रहे थे जो वो बिग बी के सामने बोलना चाहते थे लेकिन उन्होंने नहीं बोले। समय रैना ने कहा कि मैं बिग बी को कहना चाहता था कि आपने पूरे देश को पोलियो की ड्रॉप पिलाई है फिर आप अपने बेटे को उसके पैरों पर खड़ा क्यों नहीं कर पाए? समय रैना का ये जोक काफी वायरल हो रहा है और कई लोगों का मानना है कि उन्होंने बिग बी को जबरदस्ती घसीटा है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
