Aashram 4 Release Date: बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने भले ही रेस 3 से कमबैक किया हो लेकिन उनको लेकर दर्शकों में हलचल आश्रम सीरीज से पैदा हुई थी, जिसके तीन सीजन अब तक रिलीज हो चुके हैं। आश्रम सीरीज ने बॉबी देओल का एक्टिंग करियर रिडिफाइन किया था और अब दर्शक इसके चौथे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। आश्रम सीरीज में बबीता जी का किरदार प्ले करने वाली अदाकारा त्रिधा चौधरी ने मीडिया से बात की है और बताया है कि आश्रम 4 कब तक दर्शकों के सामने आएगा। त्रिधा चौधरी ने मीडिया को बताया है कि वो जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करने वाली हैं, जिसके बाद दर्शकों को सरप्राइज मिलेगा। (इसे भी पढ़ें: Filmfare OTT Awards 2025 Nomination list: बेस्ट एक्ट्रेस की लिस्ट में अनन्या पांडे और कृति सेनन का नाम आगे, इनमें से एक बनेगी बेस्ट वेब सीरीज)
बॉलीवुड हंगामा को दिए ताजा इंटरव्यू में त्रिधा चौधरी ने बताया है, "हम लोग इस पर काम शुरू करने वाले हैं। साल 2026 में इस सीरीज की शूटिंग शुरू होगी। मेकर्स जल्द ही फैंस को बड़ा सरप्राइज देंगे।"
त्रिधा चौधरी को आश्रम सीरीज कैसे मिली, इसके बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया है, "ये एक कमाल की स्टोरी है कि मुझे आश्रम कैसे मिला? मैं एक सुपरमार्केट में थी जब मैं माधवी भट्ट से मिली थी। उन्होंने मुझसे कहा कि त्रिधा मुझे खुशी हुई कि हम यहां मिल गए। उन्होंने ही मुझे ये सलाह दी कि मुझे आश्रम का हिस्सा बनना चाहिए क्योंकि प्रकाश सर मुझे कंसीडर कर रहे हैं।"
त्रिधा चौधरी ने बताया कि पहले प्रकाश झा को लगा था कि वो बबीता के रोल में थोड़ी छोटी लगेंगी, जिसके लिए एक्ट्रेस ने अपना वजन बढ़ाया। जब त्रिधा अपना वजन बढ़ाकर प्रकाश झा से मिलने के लिए पहुंची तो वो चौंक गए और उन्होंने कहा कि तुम इतनी परफेक्ट कैसे लग सकती हो। इसके बाद त्रिधा चौधरी ने डायलॉग डिलीवरी पर काम करना शुरू किया और खुद को बबीता के रोल के लिए तैयार किया। त्रिधा चौधरी ने आश्रम 4 की शूटिंग को लेकर जो जानकारी दी है, उसके अनुसार दर्शक आश्रम की अगली कड़ी साल 2026 के अंत तक देख पाएंगे।
