टीवी मसाला

Jhanak जॉइन नहीं कर रहे इमली एक्टर जोहेब सिद्दीकी, कृशाल आहूजा को रिप्लेस करने पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

Zohaib Siddiqui React on Joining Jhanak: इमली फेम एक्टर जोहेब सिद्दीकी ने बताया कि झनक के मेकर्स ने उनसे बात की थी। शो के किसी किरदार के लिए मेकर्स ने जोहेब को कान्टैक्ट किया था। हालांकि वह झनक जॉइन करेंगे या नहीं यह तो आपको खबर पढ़कर ही पता चलेगा।

Image

Zohaib Siddiqui React on Joining Jhanak

Zohaib Siddiqui React on Joining Jhanak: टीवी इंडस्ट्री में इन दिनों हिबा नवाब( Hiba Nawab) और कृशाल आहूजा( Krushal Ahuja) शो झनक चर्चा में बना हुआ है। शो में ट्विस्ट लाने के लिए मेकर्स ने इसमें लीप लाने का प्लान किया है जिसके बाद झनक की स्टारकास्ट बदल जाएगी। जब से यह खबर सामने आई है हर जगह चर्चा तेज है कि झनक और अनिरुद्ध का किरदार किसे दिया जाएगा। हालांकि कुछ दिन पहले लीड एक्टर के तौर पर अभिनेता जोहेब सिद्दीकी का नाम सामने आ रहा था। अब एक्टर ने खुद इस खबर पर रिएक्ट किया है और बताया सच क्या है।

जब जूम ने चल रही अफवाहों के बारे में ज़ोहेब( Zohaib Siddiqui) से बात की, तो अभिनेता ने कहा, यह खबर बिल्कुल झूठी है और मैं झनक में नहीं दिखने वाला हूँ. अभिनेता ने कहा कि उन्हें मुख्य भूमिका नहीं, बल्कि कोई और भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया गया था और वह मुझे पसंद नहीं आया। हाँ, मुझसे संपर्क किया गया था, लेकिन किसी अन्य किरदार के लिए। वह किरदार काम नहीं आया। लेकिन मुझे झनक में मुख्य भूमिका के लिए संपर्क नहीं किया गया और न ही मैं इसमें दिखाई देने वाला हूँ। यह खबर बिल्कुल झूठी है, और इसमें कोई सच्चाई नहीं है", जोहेब ने साफ मना कर दिया।

इससे पहले शो की लीड एक्ट्रेस हिबा नवाब ने भी बात करते हुए बताया था कि शो में लीप आने वाला है। हालांकि वह ये शो नहीं छोड़ने वाली, इसमें कुछ बदलाव होंगे जो शो के लिए जरूरी भी है। उसके बाद झनक की कहानी और भी दिलचस्प हो जाएगी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article