टीवी मसाला

Yuvika Chaudhary-Prince Narula ने दुनिया को दिखाई नन्ही परी की झलक, बेटी के प्यार में खोया दिखा कपल

Yuvika Chaudhary Prince Narula Shares First Glimpse Of Their Daughter: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस युविका चौधरी और प्रिंस नरुला के घर नन्ही परी आई है। दोनों को ये खुशी 20 अक्टूबर को मिली। खास बात तो यह है कि प्रिंस नरुला और युविका चौधरी ने अपनी बेटी की झलक सोशल मीडिया पर भी शेयर की है।

Image

युविका चौधरी और प्रिंस नरुला के घर आई नन्ही परी

Yuvika Chaudhary Prince Narula Shares First Glimpse Of Their Daughter: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस युविका चौधरी और प्रिंस नरुला इंडस्ट्री की चहेती जोड़ियों में से एक है। दोनों की मुलाकात बिग बॉस 9 में हुई थी और वहां से शुरु हुई प्रेम कहानी को प्रिंस नरुला और युविका चौधरी ने सात फेरे लेकर अमर भी किया। अपने लवी-डवी अंदाज से हमेशा ही दोनों ने लोगों का दिल जीता है। युविका चौधरी और प्रिंस नरुला करवाचौथ के दिन मम्मी-पापा बने। उनके घर नन्ही परी ने कदम रखा है और खास बात तो यह है कि युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) प्रिंस नरुला (Prince Narula) ने अपनी बेटी की झलक सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। बेटी को लेकर प्रिंस नरुला और युविका चौधरी की ये पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई।

प्रिंस नरुला (Prince Narula) और युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक रील वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों अपनी बेटी को गोद में लिये नजर आए। युविका चौधरी और प्रिंस नरुला अपनी बेटी की ओर प्यार से देखते नजर आए, जैसे मानो उन्हें पूरी दुनिया मिल गई हो। युविका चौधरी और प्रिंस नरुला के माता-पिता बनने पर फैंस से लेकर टीवी सितारे तक उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं। एक्टर करण कुंद्रा ने ढेर सारे हार्ट शेप इमोजी शेयर कर अपना रिएक्शन दिया। वहीं दूसरी ओर माही विज ने कमेंट में लिखा, "हमारी राजकुमारी का स्वागत है।"

प्रिंस नरुला (Prince Narula) और युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) के रील वीडियो पर कमेंट करते हुए निशा रावल ने लिखा, "ढेर सारी बधाइयां।" कनिका मान ने कमेंट किया, "ढेर सारी बधाइयां।" उनके अलावा संभावना सेठ, नेहा बग्गा और दीपिका आर्या जैसे सितारों ने भी कमेंट किया। फैंस ने भी युविका चौधरी और प्रिंस नरुला की पोस्ट पर कमेटं किया। एक यूजर ने लिखा, "आप दोनों को बधाई हो, भगवान बच्चे को खुश रखें।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article