Adnan Sheikh Big Statment: मशहूर यूट्यूबर अदनान शेख अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से खूब लाइमलाइट बटोर रहे हैं. अदनान ने साल 2024 में रिद्धि जाधव नाम की लड़की से शादी की, जो शादी के बाद आयशा शेख बन गईं. अदनान की तरफ से रिद्धि का धर्म परिवर्तन करवाया गया. इतना ही नहीं, शादी में भी अदनान शेख की पत्नी आयशा चेहरा कवर करके आईं. इस वजह से यूट्यूबर काफी ट्रोल हुए. अदनान ने अब तक अपनी पत्नी का चेहरा नहीं दिखाया है और अब उन्होंने खुलकर इस पर बात की है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि वह अपने पत्नी को पर्दे में ही रखने वाले हैं और लोगों की बात का उन पर कोई असर नहीं होता.
धर्म पर बोले अदनान शेख
अदनान शेख हाल ही Let's Talk With Namitaa के पॉडकास्ट में शामिल हुए. इस मौके पर उनसे ढेर सारे सवाल किए गए, जिसमें से एक था कि क्या उन्होंने अपनी पत्नी को बुर्का पहनने के लिए मजबूर किया? इसका जवाब उन्होंने बहुत ही सीधा दिया. उन्होंने कहा, 'मैं अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जिऊंगा. मैं अपनी पत्नी को लोगों के सामने नहीं लाऊंगा. जो भी अपनी पत्नी को पर्दा नहीं करवाता उन्हें जन्नत नसीब नहीं होती है.'
मर्द की नजर औरत पर...- अदनान शेख का बयान
अदनान ने आगे कहा कि मैं एक मर्द हूं और मुझे पता है कि एक मर्द औरत को किस नजर से देख सकता है. आप कभी इस बात को नहीं समझ सकते हो. हमारे में ये भी कहा गया है कि अगर औरतों को पता चल जाए कि वो मर्द उन्हें किस नजर से देख रहा है तो आरतें खुद को हर हद तक कवर करके रखेंगी.धर्म को लेकर मेरा अपना प्वाइंट ऑफ व्यू है और मैं उसी हिसाब से बोल रहा हूं. शायद आप लोगों का वैसा नहीं होगा जैसा मैं बोल रहा हूं लेकिन मैं तो मानता हूं. अगर आप लोग इस मामले में न ही पड़े तो अच्छा होगा. अदनान ने ये भी कहा कि आप लोग शो के लिए आए हैं तो शो के बारे में ही बात करें.
अदनान शेख ने मॉर्डन महिलाओं पर मारा ताना
अदनान शेख ने आखिर में ये भी कहा कि आज की मॉर्डन दुनिया में लोग अपनी पत्नियों और मांओं को पर्दे में नहीं रखते और उन्हें दिखाते हैं. छोटे कपड़े पहनाते हैं. मैं जानता हूं कि सबकी अपनी लाइफ हैं लेकिन मरने के बाद हर गुनाह का जवाब भी देना है. मैं अपनी चीजों को संभाल रहा हूं और मेरे लिए धर्म जरूरी है.
