टीवी मसाला

YRKKH: TRP के लिए मेकर्स ने कराई इस हैंडसम हंक की एंट्री, अभिरा-अरमान की जिंदगी में खड़ा होगा तूफान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Vineeti Rainta to Enter In Show: टीवी के चर्चित शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में जल्द ही विनीत रैना की एंट्री होने वाली है जो अरमान और अभिरा की जिंदगी में नया तूफान ला सकती हैं।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में होगी इस हैंडसम हंक की एंट्री

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Vineeti Rainta to Enter In Show: स्टार प्लस के चर्चित और हिट शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इन दिनों ये रिश्ता क्या कहलाता है में लगातार ट्विस्ट पर ट्विस्ट आ रहे हैं जो फैंस को भी शो से बखूबी बांधे हुए हैं। जहां कुछ दिनों पहले 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) को लेकर खबर थी कि इसमें राज अनादकट की एंट्री होगी। तो वहीं अब एक और शख्स का नाम शो के लिए सामने आ रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में विनीत रैना की एंट्री होने वाली है, जो शो में अहम किरदार अदा करते नजर आएंगे। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में विनीत रैना (Vineet Raina) की एंट्री अभिरा और अरमान की जिंदगी को भी हिलाकर रख सकती है। हालांकि उनका किरदार अभी तक साफ नहीं हो पाया है। साथ ही मेकर्स और खुद एक्टर की ओर से भी मामले पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं हुई है।

बता दें कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) को लेकर कहा जा रहा था कि शो में अभीर की वापसी होगी और उसका किरदार कोई और नहीं बल्कि राज अनादकट निभाएंगे। इससे इतर अपकमिंग ट्विस्ट की बात करें तो अभिरा अरमान से प्यार कर बैठेगी। लेकिन अपने पति को रूही के साथ पाकर उसे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगेगा। दूसरी ओर रूही, अभिरा को अरमान की जिंदगी से निकालने की पूरी-पूरी कोशिश करेगी। हालांकि ये देखना दिलचस्प रहेगा कि वह अपने मकसद में कामयाब हो भी पाएगी या नहीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article