YRKKH Tv show Spoiler Alert: ये रिश्ता क्या कहलाता है (YRKKH) टीवी के सबसे लोकप्रिय और सबसे लंबे समय तक चलने वाले सीरियल में से एक है। शो के आगामी एपिसोड में दर्शकों के लिए दिलचस्प ड्रामा दिखाया जाएगा। ऐसा लगता है कि अभिमन्यु, अभीर के साथ अस्पताल में व्यस्त है जहां उसे देरी हो रही है। अभिमन्यु की जन्मदिन की खास डेट आरोही के साथ थी, जो अभिमन्यु से मिलने और उसे डेट करने के लिए तैयार है। आरोही कहीं न कहीं अभिमन्यु के लिए फिर से प्या महसूस करने लगी है। लेकिन अभिमन्यु सिर्फ रूही से किए गए वादे के लिए आरोही से शादी कर रहा है।
अब लेकिन ये रिश्ता क्या कहलाता है में आरोही और अभिमन्यु का रोमांस देखने को मिलेगा। क्योंकि अभिमन्यु को देर हो जाती है, वह आरोही को खुश रखने के लिए उसकी भरपाई करने की कोशिश करता दिखेगा। आरोही इंप्रेस हो जाती है क्योंकि अभिमन्यु उसके लिए केक या गुलाब नहीं लाता है, लेकिन उसने उसके लिए दैनिक आवश्यकता वाली क्रीम खरीदी है। जो कि पहले ही खत्म हो चुकी थी और वो नई खरीदना चाहती थी।
अभिमन्यु के प्यार पड़ेगी आरोही
टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिमन्यु के इस प्यार भरे अंदाज से आरोही खुश हो जाएगी। ट्रैक में देखने को मिलेगा कि आरोही अब फिर से प्यार में पड़ने वाली है। यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि दर्शकों के लिए शो में आगे क्या होता है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी में एक नया ट्रैक देखने को मिलने वाला है। अभिनव और अक्षरा निश्चिंत हैं कि अब अभिमन्यु उनके अभीर को बचा लेगा लेकिन बेचारे उन्हें नहीं पता कि एक बड़ी मुसीबत उनके दरवाजे पर दस्तक देने वाली है। जल्द ही आने वाली कहानी में आरोही को अभीर की असली पहचान का सच पता चल जाएगा। गणगौर पूजा में आरोही के सामने बड़ा राज खुलेगा और साथ ही यहां अभिमन्यु को भी अहसासों का सामना करना पड़ेगा।
