Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Photos: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने सालों से दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने शो को बखूबी दर्शकों से भी बांधा हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जल्द ही एक और दिलचस्प मोड़ आने वाला है। दरअसल, अभिर और कियारा शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इससे जुड़ी शो की बीटीएस फोटोज भी खूब वायरल हो रही हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन तस्वीरों पर-
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आखिर वो पल आ ही गया, जब अभिर और कियारा जन्मों-जन्म के लिए एक-दूजे के हो गए। शो में दोनों के रिश्ते को कई उतार-चढ़ाव से गुजरते हुए दिखाया गया है।
अभिर ने कियारा को मंगलसूत्र पहनाकर उसे अपनी अर्द्धांगिनी बना लिया। इस दौरान दोनों एक-दूजे की आंखों में खोए नजर आए। साथ ही उनके चेहरे पर भी खुशी देखने लायक रही।
कियारा के माता-पिता होने के नाते मनोज और मनीषा ने कियारा का कन्यादान किया। बता दें कि शो में दिखाया गया था कि मनीषा कियारा और अभिर के रिश्ते के सख्त खिलाफ थी।
तान्या ने अभिरा की जिंदगी में परेशानियां खड़ी करने के लिए कियारा और अभिर के बीच भी जहर घोलने की कोशिश की। लेकिन दोनों को शादी के बंधन में बंधता देख तान्या का चेहरा उतरा हुआ नजर आया।
अभिर और कियारा शादी के बाद बेहद खुश दिखे। उन्हें बतौर मिस्टर और मिसेज बिरला देख फैंस की खुशी भी सातवें आसमान पर पहुंच गई है। देखते ही देखते ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।
परिवार में मची कलह के कारण अभिरा और अरमान का रिश्ता भी उथल-पुथल से गुजर रहा था। लेकिन उनके जीवन में भी खुशियां लौटती हुई नजर आ रही हैं। अभिरा को परिवार के साथ देख फैंस भी बेहद खुश दिखे।