YRKKH Spoiler 4 June: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत दादू से होगी जो अरमान मायरा को गीतांजली द्वारा जीते गए डांस प्राइज दिखाएंगे। मायरा गीतांजली को उसकी डांस पार्टनर बनने के लिए कहेगी लेकिन वो मना कर देगी। इस बीच अरमान गीतांजली से कहेगा कि मायरा की जिंदगी में कोई उसका स्थान नहीं ले पाएगा। अभिरा बिजली विभाग जाएगी तभी वहाँ एक सिक्युरिटी गार्ड उससे रिश्वत लेने की कोशिश करेगा। गलत बिजली का बिल देने के चलते अभिरा उनपर केस ठोकने की धमकी देगी। दूसरी तरफ अंशुमन तान्या से पोद्दार परिवार की हिस्ट्री जानना चाहेगा लेकिन उसे कुछ पता ही नहीं होगा।
समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) और रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) एपिसोड में आगे अंशुमन साईकिल से गिरने वाला होता तभी कावेरी उसे बचा लेगी। गुस्से में दादी सा अंशुमन को फटकार लगाते हुए कहेगी कि इतनी बड़ी कंपनी में साइकेल चलाते हो लेकिन जूते के फीते खुले रखकर। अगर कुछ हो जाता तो। इस बीच कावेरी अंशुमन को अरमान कहकर बुलाएगी। कान्ट्रैक्ट कैंसल करने के बजाए अंशुमन तीनों को चेक देगा और कहेगा कि उसे अच्छा लगा कि उसने किसी बड़े से डांट खाई। शादी होने से पहले ही तान्या घर की सेटिंग और नजरिए बदलने की बातें करेगी और कृष भी उसकी इस बात का समर्थन करेगा।
कहानी आगे बढ़ती है जिसमें अंशुमन कावेरी, विद्या और अभिरा को लंच बॉक्स लौटने उनके घर पहुँच जाएगा। कावेरी और विद्या अंशुमन को खाने के लिए रोक देंगी लेकिन अभिरा सभी सब्जियों को छुपा देगी ताकि वो चला जाए। अभिरा के हाथों का स्वादिष्ट खाना खाकर अंशुमन उसका हाथ पकड़ लेगा। दूसरी तरफ अरमान गीतांजली के पैरों में घुँघरू बांधेगा।
