YRKKH Spoiler 29 December: दुगने दाम पर पोद्दार फर्म का सौदा करेगा अरमान, गरीबी की ओर बढ़ा अभिरा का ससुराल
- Authored by: खुशबू डोगरा
- Updated Dec 29, 2025, 02:18 PM IST
YRKKH Spoiler 29 December: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज 29 दिसंबर के एपिसोड में अरमान 85 करोड़ में पोद्दार फर्म को वापिस खरीद लेगा। वहीं दूसरी तरफ पोद्दार हाउस की सभी औरतें अपने गहने बेचने को राजी हो जाएगी। पढिए स्पॉइलर इस रिपोर्ट में।
Image Source: Jio Hotstar
YRKKH Spoiler 29 December: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के एपिसोड की शुरुआत हुई अरमान से जो पूरे तरीके से टूट चुका है। अभिरा अरमान को संभालने की कोशिश करती है लेकिन वो सदमे में चूर है। इस दौरान अरमान सारी मुसीबतों का इल्जाम अपने ऊपर लेगा। सिर्फ यही नहीं अरमान अभिरा से गुजारिश करेगा कि वो अब फर्म के किसी मामले में दखल ना दे बल्कि घर और परिवार को संभाले। गोएनका हाउस में कियारा पहली रसोई में हलवा बनाएगी तो उसे खाते ही सुरेखा को चारु की याद सताएगी। चारु की तारीफ़ें सुन कियारा को बुरा लगेगा। वहीं दूसरी तरफ कृष पोद्दार हाउस छोड़ने से मना कर चुका है।
समृद्धि शुक्ला स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे अगली सुबह अरमान आहूजा से फर्म खरीदने जाएगा लेकिन वो 85 करोड़ का ऑफर दे डालेगा, जिसे पोद्दार परिवार को चुकाना मुश्किल भरा होगा। 85 करोड़ का ऑफर सुन अरमान को दादी सा की कही बातें याद आएंगी जिसमें वो परिवार की विरासत संभालने का वास्ता देती है। अरमान 85 करोड़ का ऑफर अपना लेगा और महज तीन महीने में लौटने का वादा देगा। आहूजा और अरमान के बीच डील पक्की हो जाएगी।
टीवी दुनिया का धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के एपिसोड में आगे अभिरा अरमान का साथ देने के लिए गहने बेचने का फैसला लेगी। सिर्फ अभिरा नहीं काजल, मनीषा,रुही और संजय भी अपने जेवर बेचने को तैयार हो जाएंगे। संजय अपने बेटे की करतूत से शर्मिंदा होकर अपनी सारी सेविंग्स भी देगा। हाथ बढ़ाते हुए कृष की पत्नी तान्या भी अपने सारे गहने अभिरा को देगी। मनोज और कावेरी परेशान है क्योंकि अब अरमान संग वो 85 करोड़ कैसे जुटाएंगे। इस दौरान कावेरी सदमे में डूबी सड़क की ओर जाने लगेगी कि तभी अरमान उसकी गाड़ी से टक्कर होने बचा लेगा। घर के सभी लोग अरमान को अपना सबकुछ दे देंगे ताकि वो फर्म दोबारा खरीद सके। हालांकि अरमान इसे लेने से मना कर देगा क्योंकि वो गहनों से जुड़ी यादों के बोझ तले दब जाएगा। सभी के समझाने के बाद अरमान ज्वेलरी बेचने को राजी हो जाएगा। वहीं मनोज अभिरा को बताएगा कि अरमान और आहूजा के बीच 85 करोड़ की डील हुई।