Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 27 May: स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में एपिसोड कि शुरुआत अभिरा से होगी जो मायरा के घर साड़ी डिलवर करने पहुँच जाएगी कि तभी 7 साल पुरानी चोट के घाव वापिस खुल जाएंगे और खून बहने लगेगा। ऑफिस के लोग घर आकार अरमान को गीतांजली संग सगाई की बधाई देंगे जिसे सुन वो शॉक हो जाएगा। गेट पर अरमान का अभिरा से सामना होने वाला होगा लेकिन तभी वो मुड़कर चलने लगेगी। अरमान उसका पीछा करने लगेगा कि तभी उसका पैर फिसल जाएगा और अभिरा ऑटो में बैठकर चली जाएगी। सड़क पर लोकी गिरी हुई देख अरमान को अभिरा की याद आएगी जो सब्जी बहुत टेस्टी बनाती थी और किचन में दोनों जमकर रोमांस किया करते थे।
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के एपिसोड में आगे देखने को मिलेगा कि कावेरी, विद्या और अभिरा वापिस घर की ओर रवाना होंगी। दूसरी तरफ मायरा जैसे ही अरमान को सगाई की अंगूठी देगी वो उसे फेंक देगा। भड़कते हुए अरमान मेहमानों को घर से बाहर जाने को कहेगा। अरमान मायरा से पूछेगा कि उसने सगाई की प्लानिंग क्यूँ की? ऐसे में मायरा भी उससे सवाल कर बैठेगी कि उसकी मां कहाँ है। क्यूँ उसके पास हर बच्चे की तरह पापा के साथ मम्मी नहीं होती। मायरा के साथ-साथ ददु भी अरमान और गीतांजली को सगाई करने की सलाह देंगे। इसी के साथ अरमान के हाथ अभिरा का खत मिलेगा जो उसने साड़ी के साथ मायरा के लिए लिखा होगा।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के एपिसोड में आगे दिखाया जाएगा कि अरमान रूठी हुई मायरा को मना लेगा ये कहकर कि उसे बेस्ट पापा बनना चाहता है। अरमान अपनी बेटी को समझाते हुए कहता है कि कोई भी दो लोगों को जबरदस्ती नहीं बांध सकता। मायरा अरमान की बात मान लेगी और अपने मन से सगाई की इच्छा को मिटा देती है।
