YRKKH Spoiler 26 June: टीवी की टीआरपी लिस्ट में तीसरे नंबर के स्थान पर बैठा सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत विद्या से होगी जो अभिरा को अरमान से बात करने के लिए कहेगी। कावेरी अभिरा को कुछ साड़ियों की गिनती करने के लिए कहेगी। अरमान अभिरा को बार बार साड़ियां गिनते देख चौंक जाएगा। विद्या उसे बताएगी कि पुकी के खो जाने के बाद अभिरा हर काम को बार बार चेक करती है ताकि उससे गलती ना हो जाए। कावेरी फोन पर अंशुमन पर प्यार लुटाएगी और बातों बातों में अरमान को ताना मारेगी। अस्पताल में अभिरा और अरमान विद्या के ऑपरेशन से पहले डॉक्टर से सारी जानकारी ले रहे होंगे। डॉक्टर दोनों को विद्या के बहु बेटे समझेगी, हालांकि अभिरा साफ कह देगी कि वो और अरमान पति पत्नी नहीं हैं।
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे दिखाया जाएगा कि अभिरा अंशुमन से बातें कर रही होगी जिसे देख अरमान को जलन होगी। अभिरा का हाथ पकड़ अरमान उसे अंशुमन के बारें में पूछेगा लेकिन वो बिना कुछ बोले वहाँ से चली जाएगी। अस्पताल में मनोज अरमान से मिलकर कहेगा कि वो पोद्दार कंपनी वापिस जॉइन कर ले लेकिन वो मन कर देगा। अरमान वादा करेगा कि वो कृष संजय से पोद्दार हाउस और फर्म वापिस लेकर ही रहेगा। रात को बहुत तेज बारिश होगी तो अरमान अभिरा एक साथ मिलकर खिड़की बंद करेंगे। अभिरा को देख अरमान गीतांजली संग सगाई की अंगूठी निकाल देगा।
कहानी आगे बढ़ते हुए अरमान के पास जा पहुंचेगी जो रात में अभिरा को गर्मी का लगे पंखा दूसरी तरफ कर उसे निहारता रहेगा। इस दौरान अरमान को एहसास होगा कि ये सब बस यादें बनरकर रह जाएंगी। अगले दिन अरमान और अभिरा को एक साथ किचन में देख जहां एक तरफ विद्या खुश हो रही होगी तो कावेरी को गुस्सा आ जाएगा। खाना बनाते हुए अभिरा का हाथ जल जाएगा तो अरमान उसका हाथ पकड़ मरहम लगाएगा। दूसरी तरफ कृष को बार बार अरमान के मारे हुए थप्पड़ याद आएंगे। गुस्से में कृष तान्या से ऊंची आवाज में बात कर उसे जाने के लिए कहेगा।
