YRKKH Spoiler 26 December: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों काफी ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। चटपटी कहानी होने के चलते शो टीआरपी लिस्ट में गदर काट रहा है। तभी सीरियल लिस्ट में दूसरे स्थान पर 2.5 रेटिंग के साथ बैठा है। सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की शुरुआत में देखने को मिलेगा कि कुछ अंजान लोगों ने अर्यान का सारा सम्मान चोरी कर लिया होता है। ऐसे में अभिरा बीच गेम को छोड़कर अर्यान को बचाने निकल जाती है। भूख और प्यास के कारण अर्यान बेहोश हो जाता है लेकिन अभिरा उसकी जान बचाकर घर ले आती है। अर्यान पोद्दार खानदान के आगे अभिरा की तारीफ़ों के पुल बांधता है, ऐसे में अरमान भी उसका साथ देता है। मनीषा और अन्य परिवार वाले अभिरा को शुक्रियादा कहते हैं।
एंटेरटेनमेंट का तड़का लगाते हुए कहानी में आगे खेलते-खेलते अभिरा को चोट लग जाती है और उसके बदले अभीर मैदान में कदम रखेगा। मनीष और अभीर की खतरनाक जोड़ी पोद्दार खानदान को हार की धूल चटा देते हैं। खुशी के मारे अभीर और मनीष एक दूजे को गले लगाते हैं। अभिरा को यह बात पता चल जाती है कि ये पूरा प्लान अरमान का था और वो उसका शुक्रियादा भी करती है।
राजन शाही के सीरियल ये 'रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के प्रीकैप में देखने को मिलेगा कि रोहित अभिरा को समझता है कि वो अरमान को एक और बार चांस दे। अभी भी अभिरा के मन और आंखों में अरमान के लिए प्यार झलकता है। अगले दिन क्रिसमस के मौके पर अभिरा बेहद ही सुंदर गाउन पहन पार्टी में एंट्री मारती है। अपनी पत्नी की खूबसूरती से अरमान आँखें नहीं हटा पाएगा।
