टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 25 May: दक्ष के साथ जापान में रुही ने बसाया आशियाना, मायरा की दिल की बात महसूस करेगी अभिरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 25 May: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी दिन पर दिन मजेदार होती जा रही है। आज के एपिसोड में देखने को मिलेगा कि दक्ष संग रुही और गोएनका परिवार जापान शिफ्ट हो गया है। दूसरी तरफ मनीषा और काजल तिगडम लगाकर कृष को कावेरी और विद्या को सगाई में न्योता भिजवा देंगे।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 25 May

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 25 May: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत मायरा से होगी जिसके पास सिर्फ ढाई हजार है रुपए है साड़ी खरीद ने के लिए। अरमान मायरा का सीक्रेट जानने के लिए उसके साथ खेल भी खेलता है लेकिन तभी खाना जल जाएगा। वहीं दूसरी तरफ कावेरी, विद्या और अभिरा माउंट आबू जाने के लिए तैयारी कर रही होंगी। अभिरा को तरस आ जाएगा कि उस बच्ची के पास इतने पैसे नहीं होंगे तो वो साड़ी का रेट पाँच से बदलकर ढाई हजार कर देगी। हर 2 दिन बाद अभिरा पुलिस स्टेशन जाकर पुकी का पता करने की कोशिश करेगी।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के एपिसोड में आगे अभिरा को सवर्णा को फोन आएगा जो उसकी मदद करने के लिए हाथ बढ़ाएगी लेकिन वो मना कर देगी। फ्लैशबैक में देखने को मिलता है कि पुकी के लापता होने के बाद अभिरा बच्चों को लेकर डर जाएगी और दक्ष को भी गोद में लेने से मना करेगी। ऐसे में रुही दक्ष की पढ़ाई के लिए उसे जापान ले जाकर वहीं आशियाना बसा लेगी। रुही के साथ-साथ पूरा गोएनका परिवार जापान शिफ्ट हो गया है।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आगे दिखाया गया कि पोद्दार हाउस में काजल और मनीषा कृष को भड़काती है कि कावेरी और विद्या को देखना चाहिए कि उनके जाने से हम कितने अमीर हो गए हैं। ये सुन कृष विद्या, अभिरा और कावेरी को अपनी सगाई में बुलाने के लिए राजी हो जाएगा, हालांकि ये काजल-मनीषा का प्लान होता है। अगली सुबह मनीषा और काजल सगाई का न्योता देने आएंगी लेकिन विद्या और कावेरी आने से मना कर देंगी। अरमान का बॉस उससे टास्क देगा कि वो लोगों से उनकी ब्रेकअप स्टोरी जाने। ऐसे में अरमान को अभिरा और अपने साथ बिताए सुहाने पल याद आ जाएंगे। तभी एक यूजर अरमान से पूछेगा कि अगर आपकी एक्स सामने आ जाए तो क्या बोलोगे?

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article