टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 24 July: चारु की मौत से टूटा पोद्दार परिवार, मायरा को लेकर फरार होगी गीतांजली

YRKKH Spoiler 24 July: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों काफी कुछ देखने को मिल रहा है। जैसा कि आज के एपिसोड में पोद्दार परिवार के आगे चारु की मौत का सच सामने आएगा। दूसरी तरफ अरमान अभिरा को सच बताएगा लेकिन उसमें भी एक ट्विस्ट देखने को मिलेगा।

Image

Image Source: Jiohotstar

YRKKH Spoiler 24 July: टीआरपी लिस्ट में गदर काट रहा शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों अपने ट्विस्ट और टर्न्स को लेकर सुर्खियों में छाया हुआ है। घर घर इस शो की चर्चा हो रही है। सीरियल का क्रेज इतना ज्यादा हो गया है कि जनता इसका एक भी एपिसोड मिस नहीं करना चाहती। सोशल मीडिया पर भी अरमान और अभिरा की जोड़ी को भरपूर प्यार मिल रहा है। आखिरकार सीरियल में वो घड़ी आ गई है जिसका इंतजार लोगों को काफी समय से था लेकिन वो क्या है ये अपको हम अपनी इस वीडियो में बताएंगे। जैसा कि कल के एपिसोड में आप सभी ने देखा था कि मायरा नकली पुकी की सच्चाई सभी को बताती है। दूसरी तरफ कृष अपनी बीवी तान्या की बॉडी शेमिंग करता है। तो चलिए कुर्सी की पेटी बांध लीजिए क्यूँकि सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के एपिसोड में जो आज दिखाया जाएगा वो किसी रोलर कोस्टर राइड से कम नहीं है।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत अंशुमन से होगी जो अभिरा से माफी मांगते हुए सच बताएगा कि वो लड़की पुकी नहीं बल्कि प्रीति की बेटी थी। उदास होने के बजाए अभिरा उससे कहती है कि इतने सालों में अब आँसू भी सुख गए हैं, दर्द होना बंद हो गया है। अभिरा रोती नहीं बल्कि तेज तेज हंसने लगती है क्यूँकि वो समझने लगी है कि उसके नसीब में बेटी से मिलना है ही नहीं। तभी मायरा उसे उम्मीद देते हुए कहेगी कि पुकी जरूर आएगी और वो आपके साथ हमेशा रहेगी। कहानी में आगे अरमान सपना देखेगा जिसमें मायरा उसे रोते हुए कह रही है कि आप मुझ से दूर जा रहे हो। लेकिन अरमान को एक गलतफहमी हो गई है उसे लगता है कि वो अभिरा को मायरा का सच बता चुका है जिसे जानकार गीतांजलि के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

एपिसोड में आगे देखने को मिलेगा कि गोएनका हाउस में कृष बंसल परिवार को बताता है कि फ़ोर्थ स्टेज कैंसर की वजह से चारु भगवान को प्यारी यानी उसकी मौत हो चुकी है। ये सुन पोद्दार परिवार टूट जाता है लेकिन काजल शॉक की वजह से अभीर की बातों को सच नहीं मानेगी। एक एक कर सभी चारु की याद में डूब जाएंगे और उसके साथ बिताए अच्छे पलों को याद करता है। घर पहुंचकर अरमान को भी चारु की मौत से झटका मिलेगा। गुस्से में आकार मनीषा अभीर को सच छुपाने के लिए थप्पड़ जड़ देती है। कुछ समय बाद कावेरी अरमान को बताएगी कि अभिरा को मायरा का सच नहीं पता लेकिन उसे जल्द से जल्द उसे बताना होगा इससे पहले बात बिगड़ जाए। हालांकि इन सब के बीच गीतांजली मायरा को लेकर जबरदस्ती उदयपुर चली जाएगी ताकि अभिरा उससे बच्ची ना छीन पाए। दादू गीतांजली को सलाह देंगे कि वो अरमान और अभिरा के बीच नहीं आ सकती।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article