टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 23 October: अपने हाथों से पिता बनने का सपना चूर करेगा अरमान, सूनी करेगा अभिरा की गोद

YRKKH Spoiler 23 October: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehalta Hai) में अरमान के आगे अभिरा की प्रेग्नेंसी का सच सामने आ गया है। रुही के षड्यन्त्र को दादी सा भांप लेती है और उसे खूब लताड़ती है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आज सीरियल में क्या होने वाला है।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 23 October

YRKKH Spoiler 23 October: ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के शुरुआत में दिखाया जाएगा कि अरमान को ढूंढते-ढूंढते अभिरा रुही के पास पहुंच जाती है। इस दौरान रुही अभिरा को खाना देती है लेकिन उससे सब्जी सूंघते ही उलटी आने लगती है। ऐसे में रुही को शक होता है की क्या अभिरा प्रेग्नेंट तो नहीं है। मन ही मन रुही खुद को दिलासा देती है की अभिरा प्रेग्नेंट नहीं हो सकती है। वहीं दूसरी तरफ अरमान भी अभिरा को कुछ सच बटन चाहता है लेकिन वो बता नहीं पा रहा है। अभिरा रेस्टोरेंट में अरमान का इंतजार कर रही है ताकि वो प्रेग्नेंसी की खबर सुना सके।

दादी सा अभिरा द्वारा बोली गई बात कल रात की बातें याद करती है लेकिन स्ट्रॉंग दवाइयों के कारण उन्हे कुछ समझ नहीं आता। रेस्टोरेंट में अरमान का इंतजार करते करते अभिरा बेहोश हो जाती है। वहीं खड़ी डॉक्टर अरमान को बताती है की अभिरा प्रेग्नेंट है लेकिन उसकी जान को खतरा भी है। आसपा के लोग अरमान को ताने देते है की अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को कैसे अकेले छोड़ दिया। पोद्दार निवास में रुही दादी सा से अभिरा की रात में की गई बातें निकलवाना चाह रही होती है। हालांकि दादी स रुही कि ये चाल भांप लेती है और उससे खूब लताड़ती है।

समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल के प्रीकैप में देखने को मिला कि अरमान अभिरा को अबॉर्शन करना का फैसला सुनाता है। वह कहता है कि मैं तुम्हारा बच्चा गिरकर रहूँगा तुम्हारे पास कल तक का टाइम है। बताया जा रहा है कि अभिरा जान को जोखिम में रख बच्चे को जन्म देने के लिए तैयार होगी जिससे अरमान गुस्सा हो जाएगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article