Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 20 May: टीआरपी लिस्ट में तीसरे स्थान पर बना हुआ सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में ट्विस्ट और टर्न्स खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे। सीरियल में 7 साल का लीप आ गया है जिसका पहला एपिसोड कल रिलीज हुआ। कल के एपिसोड में देखने को मिला कि अभिरा, विद्या और कावेरी गरीब हो गए हैं। तीनों ही आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं और एक साड़ी का बिजनेस शुरू किया है। घर, बिजनेस के साथ-साथ अभिरा अब भी वकील है। आज 20 मई के एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा जानिए इस रिपोर्ट में।
स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत अभिरा से होगी जो रात को 12 बजने से पहले केक बनाएगी। केक वो एक डब्बे में पैक कर देगी और इसी दौरान अभिरा का गलती करने वाला डर भी देखने को मिलेगा। अगली सुबह कुकर से सिटी गायब होगी जिसको लेकर विद्या जमकर हंगामा करेगी। अभिरा के हाथ में आँखों के डार्क सर्कल की क्रीम देख विद्या उससे कहेगी कि अपने आँखों के अंधेरों को कम करेगी तो खुद ब खुद चीजें ठीक हो जाएंगी इसी के साथ मोहल्ले में पानी भरने को लेकर खूब झगड़ा हो रहा होगा जिसे देख कावेरी घुटने में दर्द का बहाना देगी। वहीं दूसरी तरफ विद्या चुपके से अरमान की तस्वीर निकालकर पूजा करेगी क्यूंकी उसकी मन्नत है कि वो अपने बेटे से मिल सके।
राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आगे दिखाया जाएगा कि अरमान की तस्वीर देख अभिरा को झटका लगेगा तो कावेरी का गुस्से में पारा बढ़ जाएगा। कावेरी विद्या से कहेगी कि इस घर में अरमान का जिक्र लेने से मना किया गया है। सालों पहले अरमान सभी को छोड़कर चला गया और आज तक उसने हमसे कोई कान्टैक्ट नहीं रखा। विद्या अभिरा द्वारा बनाया गया पुकी के जन्मदिन का केक और गिफ्ट्स कावेरी को दिखाएगी। दूसरी तरफ माउंट अबू में एक लड़की अपने दादू की सभी छतरी बेचने के लिए जुगाड़ लगाएगी।
