टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 20 August: अंशुमन संग शादी से पहले फूली अभिरा की सांसें, अरमान देखेगा खुशहाल सपना

YRKKH Spoiler 20 August: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज दिखाया जाएगा की अरमान और अभिरा मायरा पोद्दार परिवार संग एक खुशाल परिवार का सपना देखेंगे। दूसरी तरफ अंशुमन संग अपनी शादी से पहले अभिरा के हाथ पैर ठंडे हो रहे हैं। यहाँ पढिए आज 20 अगस्त का स्पॉइलर।

Image

Image Source: Jio Hotstar

YRKKH Spoiler 20 August: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में ताबतोड़ ट्विस्ट और टर्न्स की वर्षा हो रही है। कहानी इतनी चटपटी हो गई है की जनता इस एक भी एपिसोड मिस नहीं करना चाहती। जैसा कि कल के एपिसोड में देखने को मिला था की जन्माष्टमी के मौके पर अभिरा अपनी बेटी मायरा के खातिर अरमान को माफ कर देगी। अभिरा और अरमान मिल्कर दही हांडी फोड़ेंगे। ऐसे में आज 20 अगस्त के एपिसोड में क्या होगा जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत अरमान और अभिरा से होगी जो बेहद ही खुश है। अरमान की खुशी का ठिकाना इसलिए नहीं है क्यूंकी उसे अभिरा ने माफ कर दिया है मायरा के चलते जिसे सुन विद्या और अन्य घरवाले खुश हो जाएंगे। अभिरा भी खुद को फ्री महसूस कर रही है लेकिन इस दौरान विद्या अरमान से पूछेगी कि आखिर ऐसा कौनसा कारण है जो उन्हे एक नहीं होने दे रहा। ये सुनकर दोनों के चेहरे का रंग उड़ जाता है तो अंशुमन बीच में आ जाएगा। सभी मिल्कर कृष्ण कन्हैया की पूजा करेंगे लेकिन अंशुमन की जगह अभिरा के साथ आरती अरमान और मायरा करेंगे। अगली सुबह अभिरा माथे पर सिंदूर सुहागनों की तरह साज शृंगार कर अरमान को नींद से जगाएगी कि दोनों कंबल के अंदर रोमांस करने लगते हैं जिसे मायरा देख लेगी। अभिरा अरमान और मायरा पोद्दार परिवार संग एक खुशाल परिवार के साथ जिंदगी बिताएंगे। हालांकि ये अभिरा और अरमान दोनों का एक सपना होता है। सपने से जागने के लिए अरमान खुद पर पानी की बाल्टी गिरा लेगा। दूसरी तरफ अपनी शादी के जोड़े को देख अभिरा का मन घबहराने लगेगा।

समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आगे दिखाया जाएगा कि 7 सालों में की हुई गलतियों का गुस्सा अरमान कबाड़ में रखी हुई चीजों को तोड़कर निकालेगा। दूसरी तरफ बड़ा कदम उठाने से पहले अभिरा भी काफी नर्वस है जो खुद से बातें करते हुए कहेगी की लड़कियां अपनी शादी पर खुद से बहुत खुश होती है लेकिन मेरे साथ उल्टा हो रहा है। लेकिन टू हैपी रह मुस्कुराती रह। गुस्से में चूर समान का कचुंबर बना चुका अरमान को विद्या रोकेगी ये समझाते हुए कि किसी भी चीज को पाने के लिए रोज कोशिश करनी पड़ती है। एक समय के लिए गीतांजली , दादू और सभी से कीये हुए वादों को भूल जा और अपने अभिरा के रिश्ते को बचा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article