Yeh Rishta Kya Kehlata Hai These Stars To Enter As Lead: टीवी के धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो की टीआरपी रेटिंग सुधारने के लिए अब मेकर्स इसमें लीप लेकर आ रहे हैं, जिसके लिए वे जोरों-शोरों पर तैयारी भी कर रहे हैं। खास बात तो यह है कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के लिए मेकर्स को अपने लीड कलाकार भी मिल गए हैं जो आगे चलकर टीआरपी रेटिंग में जबरदस्त उछाल देंगे।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के लीड कलाकारों के लिए मेकर्स ने अभी तक कई सितारों को अप्रोच किया था। जहां लीड एक्टर के लिए उन्होंने फहमान खान, शिवम खजुरिया, रणदीप राय जैसे सितारों को न्योता दिया था तो वहीं लीड एक्ट्रेस के लिए महिमा मकवाना, जन्नत जुबैर, ईशा सिंह और अनुष्का सेन जैसी हसीनाों के नाम सामने आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब मेकर्स ने समृद्धि शुक्ला (Samriddhi Shukla) और शहजादा धामी (Shehzada Dhami) को 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लीड कलाकार के तौर पर चुना है।
टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने शहजादा धामी (Shehzada Dhami) के नाम पर मुहर लगा दी है। वह पहले भी कई हिट शो का हिस्सा रह चुके हैं, जिसमें 'छोटी सरदारनी', 'ये जादू है जिन का' और 'शुभ शगुन' जैसे टीवी शोज शामिल हैं। वहीं लीड एक्ट्रेस के लिए 'सावी की सवारी' एक्ट्रेस समृद्धि शुक्ला (Samriddhi Shukla) को चुना है। हालांकि इस मामले पर मेकर्स या कलाकारों की ओर से आधिकारिक टिप्पणी होनी बाकी है। इससे इतर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की बात करें तो शो में जल्द ही अभिमन्यु और अक्षरा की मौत हो जाएगी, जिसके बाद नई कहानी की शुरुआत होगी।
