टीवी मसाला

YRKKH: राजन शाही के शो का हिस्सा बनने पर राहुल शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, किरदार की बारीकियों से भी उठाया पर्दा

Rahul Sharma Open Up About His Character In Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में राहुल शर्मा की एंट्री होने वाली है। हाल ही में उन्होंने शो का हिस्सा बनने पर चुप्पी तोड़ी है, साथ ही अपने किरदार से जुड़ी बारीकियों का भी खुलासा किया है।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एंट्री पर राहुल शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

Rahul Sharma Open Up About His Character In Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कुछ दिनों पहले लीप आया था, जिसके बाद सीरियल की कहानी नए सिरे से शुरू हुई। शो में अभिरा और अरमान अलग हो गए, वहीं पोद्दार हाउस भी बदलकर बंसल हाउस हो गया। इस लीप का 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को काफी हद तक फायदा भी हुआ है। शो टीआरपी लिस्ट में 1.9 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर आ चुका है। वहीं अब 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में एक्टर राहुल शर्मा की एंट्री होने वाली है, जिनका शो से जुड़ा लुक भी सामने आ चुका है। राहुल शर्मा (Rahul Sharma) ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का हिस्सा बनने पर चुप्पी तोड़ी है।

राहुल शर्मा (Rahul Sharma) ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) से जुड़े किरदार के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि उनका कैरेक्टर अंशुमन एक अमीर बिजनेसमैन है, जो कि बहुत ही तेज और निजी मामले में सीधा इंसान है। हालांकि कई बार लोग उसे घमंडी समझ लेते हैं। लेकिन असल में उसका दिल बहुत बड़ा है, साथ ही उसे अपने परिवार के मूल्य भी अच्छे से मालूम हैं। राहुल शर्मा ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अपनी एंट्री को चुनौतीपूर्ण बताया, साथ ही कहा कि मैं इस अवसर के लिए बेहद एक्साइटेड हूं।

राहुल शर्मा (Rahul Sharma) ने ई-टाइम्स से इस सिलसिले में बात करते हुए कहा, "एक नई एंट्री के तौर पर दर्शकों से संबंध बनाना बहुत चुनौतीपूर्ण है, खासकर तब जब मैंने ऐसा पहले कभी नहीं किया। मैं उनका मनोरंजन करने की पूरी कोशिश करूंगा और अपने इस सफर में अच्छी चीजों का योगदान करूंगा। मैं मना नहीं करूंगा कि मैं थोड़ा घबराया हुआ हूं, क्योंकि ऐसा पहली बार है जब मैं एक चलते-फिरते शो में कदम रख रहा हूं।" राहुल शर्मा ने बताया कि वह किसी भी शो के बीच में उसका हिस्सा नहीं बनते। लेकिन ये ऑफर राजन शाही की ओर से था और वह मना नहीं कर सकते थे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article