टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 29 May: मायरा के लापता होती ही अरमान होगा पागल, कावेरी के पैर पड़ेगा संजय

YRKKH Spoiler 29 May: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज देखने को मिलेगा कि अभिरा और अरमान एक दूजे से अनजान बन बातें करेंगे। दूसरी तरफ मायरा गायब हो जाएगी तो संजय कावेरी-विद्या के आगे गुजारिश करेगा। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए आज का स्पॉइलर।

Image

YRKKH Spoiler 29 May

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 29 May: समृद्धि शुक्ला स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अरमान और अभिरा मायरा के चलते एक दूजे से मिलेंगे। कल के एपिसोड में मायरा गीतांजली से माफी मांगेगी तो ददु अरमान को अपनी बेटी संग सगाई करने का सुझाव देते हुए नजर आए। अभिरा को एक क्लाइंट मिलेगा जिसका नाम अरमान गुप्ता होगा। आज के एपिसोड में क्या होगा जानिए इस रिपोर्ट में। स्टार प्लस का धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत कावेरी और विद्या से होगी कृष की सगाई पर जाने से मना कर देंगी। ये बात अभिरा काजल को बताएगी जिसे कृष सुन लेगा। काजल उससे कहेगी कि जो उसने कावेरी संग किया है वो कभी भुलाया नहीं जा सकता। आधी रात को अभिरा चोट की दर्द के कारण तड़पेगी और उसे नींद भी नहीं आएगी।

एपिसोड में अगली सुबह आदर्श पत्नी की तरह गीतांजली अरमान को उसका पर्स, फोन और बाकी चीजें ढूंढकर देगी। गीतांजली अरमान को वो साड़ी भी लौटा देगी जो मायरा ने सगाई के लिए खरीदी थी। साड़ी के पैसे देने के लिए अरमान फोन करेगा लेकिन अभिरा फोन नहीं उठाएगी। दूसरी तरफ कावेरी, विद्या और अभिरा से मिलने घर पहुंचेगा और दरख्वास्त करेगा कि वो तीनों कृष की सगाई पर जरूर आएं।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आगे देखने को मिलेगा कि अभिरा अरमान को साड़ी के पैसे देने के लिए कयुआर कोर्ड भेज देगी। दोनों एक दूजे को अनजान समझ चैट पर बातें करेंगे। अरमान अभिरा को साड़ी के साथ दिए लेटेर के लिए धन्यवाद भी करेगा। तभी गीतांजली अरमान को फोन कर बताएगी की मायरा स्कूल से गायब हो गई है। ऐसे में अरमान को उकान में पड़े बॉक्स को देखकर पुराना हादसा याद आ जाएगा। हालांकि अरमान को मायरा मिल जाएगी और दोनों घर चले जाएंगे। दूसरी तरफ घर में राशन के साथ-साथ पैसे भी खत्म होने लगे हैं और अभिरा बहुत परेशान हो जाएगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article