टीवी मसाला

YRKKH: ये रिश्ता क्या कहलाता है को बंद करना चाहते थे मेकर्स, शो के प्रोड्यूसर ने खोली पोल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 13, 2023, 04:42 PM IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो के प्रोड्यूसर राजन शाही ने बताया कि एक ऐसा वक्त था कि जब मैंने इस शो को बंद करने का फैसला किया था क्योंकि टीआरपी बहुत खराब चल रही थी।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai (credit pic: instagram)

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। ये शो पिछले 14 साल से टीवी पर आ रहा है। शो ने हाल ही में 4000 से ज्यादा एपिसोड पूरे किए हैं। शो में हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौड़ और जय सोनी लीड रोल में हैं। शो में फिलहाल अबीर का ट्रैक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। शो के प्रोड्यूसर राजन शाही (Rajan Shahi) ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि वो आज से 6 महीने पहले इस शो को बंद करना चाहते थे। उन्होंने बताया कि शो की टीआरपी बहुत कम थी तब मैंने शो को ताला लगाने का फैसला किया था।

राजन शाही ने बताया कि मेरे पास शो से जुड़े कुछ खूबसूरत पल थे लेकिन दर्शकों को इसमें कोई दिलचस्पी नहीं थी। शो के नंबर लगातार डाउन थे। चैनल ने कह दिया था कि अगर ऐसे ही चलता रहा तो शो बंद करने पड़ेगा। प्रोड्यूसर ने बताया था कि फेमस लेखक और निर्माता जया हबीब ने मेरी मदद की थी। उन्हें शो चलाने की काफी समझ थी। शो में नायरा ऋषिकेश ट्रैक उनका ही आइडिया था।

शो को बंद करना चाहते थे मेकर्स

शो में अभिनव शर्मा के कैरेक्टर को लाने का आइडिया भी उनका ही था। शो में तीनों लीड कैरक्टर की अपनी जर्नी है। शो के लीड कैरेक्टर्स के बीच अनबन चल रही है। ये आइडिया काम आ गया और शो की टीआरपी को काफी फायदा मिला है। शो को दर्शकों को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्विटर पर लोग शो के कैरेक्टर्स पर बात कर रहे हैं। इसका मतलब है लोगों को शो पंसद आ रहा है। शो में इस समय अभिमन्यु का पूरा ध्यान अबीर के इलाज में है। वो हर हालत में उसकी जान बचाना चाहता है। अक्षरा और अभिनव नहीं चाहते हैं कि अभिमन्यु के सामने अबीर की सच्चाई आए।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article