टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai को अलविदा कहेंगे अभिरा-अरमान, फिर आएगा जनरेशन लीप? राजन शाही ने बताया सच

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Rajan Shahi Open Up On Leap Rumors: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने टीआरपी में तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो को लेकर खबर थी कि इसमें जल्द ही जनरेशन लीप आने वाला है। लेकिन इस मामले पर अब खुद राजन शाही ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Rajan Shahi Open Up On Leap Rumors: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने सालों से दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) को टीआरपी में टॉप 5 तक पहुंचाने में मेकर्स भी जी-जान लगा रहे हैं। लेकिन शो को लेकर कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि इसमें जल्द ही जनरेशन लीप आने वाला है। बताया जा रहा था कि जनरेशन लीप के कारण जहां सीरियल की पूरी कास्ट फिर से बदल जाएगी। तो वहीं समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित भी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को अलविदा कह देंगे। लेकिन अब इस मामले पर खुद राजन शाही ने चुप्पी तोड़ी है।

राजन शाही ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) को लेकर आ रही अफवाहों पर स्टोरी साझा की है, जिसमें उन्होंने सच से पर्दा उठाया। राजन शाही की इंस्टाग्राम स्टोरी ने जनरेशन 4 के फैंस को राहत दी है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को लेकर राजन शाही ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "यहां कोई लीप नहीं आने वाला है। यहां तक कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को लेकर इसके बारे में सोचा भी नहीं जा रहा है। थू थू थू, किसी भी तरह की गलत खबरें न फैलाएं।" राजन शाही की स्टोरी देख कहा जा सकता है कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में चौथी पीढ़ी की कहानी अभी लंबी चलने वाली है।

rajan shahi on yrkkh

फोटो क्रेडिट- राजन शाही इंस्टाग्राम

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आएगा ये महाट्विस्ट

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि अभिरा पर अलमारी गिरने वाली होगी, लेकिन अरमान उसे बचा लेगा। अभिरा कहेगी कि अच्छा ही होता अगर गिर जाती तो, तुम्हें सबके सामने मेरे लिए अपनी नफरत नहीं छुपानी पड़ती। इसपर अरमान कहेगा कि तुम्हें लगता है कि मैं तुमसे नफरत करता हूं, मैं तुमसे प्यार करता हूं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article