Khatron Ke Khiladi 15 This TV Actress Turns Down Rohit Shetty Show: टीवी पर जल्द ही 'खतरों के खिलाड़ी' अपने नए सीजन यानी सीजन 15 के साथ दस्तक देने के लिए तैयार है। रोहित शेट्टी के 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए अभी तक कई टीवी सितारों को अप्रोच भी किया जा चुका है, जिसमें चाहत पांडे से लेकर रजत दलाल तक का नाम शामिल है। यहां तक कि फैंस भी अपने पसंदीदा स्टार्स को 'खतरों के खिलाड़ी 15' में देखने के लिए बेताब हैं। लेकिन बीते दिन जहां खबर आई थी कि मोहसिन खान ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) का ऑफर ठुकरा दिया है। तो वहीं अब एक और हसीना का नाम सामने आ रहा है, जिसने 'खतरों के खिलाड़ी 15' का हिस्सा बनने से साफ इंकार कर दिया है।
'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) को ठुकराने वाली वो एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि ईशा सिंह (Eisha Singh) हैं, जिन्होंने 'बिग बॉस 18' में रहते हुए खूब सुर्खियां बटोरी थीं। ईशा सिंह से जुड़े सूत्रों ने बताया कि एक्ट्रेस को शो ऑफर हुआ था, लेकिन वो इसका हिस्सा बनने के लिए तैयार नहीं हैं। सूत्र ने ईशा सिंह के सिलसिले में कहा, "हां ये सच है कि ईशा को शो के लिए अप्रोच किया गया था और मेकर्स उन्हें हिस्सा बनाने के लिए बेहद उत्साहित थे। लेकिन वो इस साल ये शो बिल्कुल भी नहीं कर रही हैं और उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया है।"
बता दें कि ईशा सिंह (Eisha Singh) ने अभी तक 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) को लेकर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। उनके अलावा 'बिग बॉस 18' से अविनाश मिश्रा, चुम दरांग, चाहत पांडे, दिग्विजय सिंह राठी और रजत दलाल जैसे सितारों का नाम भी 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए सामने आया था।
