टीवी मसाला

YRKKH Leap Promo: पराई औरत संग अपनी पूकी को पालेगा अरमान, मां होकर भी अकेलेपन में जियेगी अभिरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap Promo: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जल्द ही 6 साल का लीप आने वाला है, जिसके बाद शो की कहानी पूरी तरह बदल जाएगी। हाल ही में इससे जुड़ा प्रोमो भी सामने आया है।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का लीप से जुड़ा प्रोमो हुआ रिलीज

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap Promo: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं जिनसे लोगों ने खुद को बखूबी बांधा हुआ है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को टीआरपी में नंबर 1 बनाने के लिए मेकर्स जल्द ही सीरियल में नया चैप्टर शुरू करने वाले हैं। शो में 6 साल का लीप आएगा, जिसके बाद 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की कहानी पूरी तरह से बदल जाएगी। खास बात तो यह है कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का लीप से जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आ चुका है, जिसे देख लोगों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि अरमान आरजे साथी अंजाना बनकर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करता है। वहीं दूसरी ओर अभिरा अकेलेपन में जिंदगी बिताती है। अरमान की डायरी से अभिरा और उसकी फोटो निकलती है, जिसे देखते ही वो चिढ़ जाता है और कहता है कि मैं अपने अतीत का साया अपनी बेटी पर कभी नहीं पड़ने दूंगा। ये कहते ही वो फोटो को फाड़ देता है। वहीं दूसरी ओर अभिरा अपनी बेटी की फोटो देखकर कहती है कि किस्मत ने क्यों मुझे मेरी बच्ची से अलग कर दिया, क्या गलती थी मेरी जो मेरी बच्ची से मुझे दूर कर दिया?

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के प्रोमो वीडियो में आगे दिखाया गया कि पूकी की एंट्री होती है, लेकिन वो किसी और औरत के साथ होती है। पूकी अपने जन्मदिन पर अरमान से तोहफा मांगती है और उसे गिफ्ट में मां चाहिए होती है। वहीं दूसरी ओर अभिरा अरमान से अंजाने में बात करती है और अपनी बेटी के जन्मदिन पर उसे गाना डेडिकेट करती है। एक-दूजे की आवाज सुनकर भी वे एक-दूसरे को नहीं पहचान पाते हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article