टीवी मसाला

YRKKH: लीप के बाद अभिरा की हालत देख इमोशनल हुए फैंस, कावेरी-विद्या की खट्टी-मिट्ठी नोंक झोंक भी आई पसंद

Fans Reaction on YRKKH Leap: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि कहानी में 7 साल का लीप आ गया है। ऐसे में पिछले दिन शो का पहला एपिसोड रिलीज किया गया जिसे देख फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं, पढ़िए इस रिपोर्ट में।

Image

Fans Reaction on YRKKH Leap

Fans Reaction on YRKKH Leap: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। कहानी में 7 साल का लीप आखिरकार आ गया है जिसका इंतजार दर्शकों को बेसब्री से था। टीआरपी के खातिर मेकर्स ने लीप लाने का फैसला लिया ताकि कहानी को एक नया मोड़ दे सकें। लीप से पहले पुकी के लापता होने के बाद अरमान अभिरा से सारे रिश्ते नाते तोड़ चला जाएगा। दोनों की शादी टूटकर बिखर गई होगी और अन्य घरवाले भी अरमान को जाने के लिए कहते हैं। कल लीप के बाद पहला एपिसोड रिलीज हुआ था, आइए जानते हैं क्या जनता को कहानी पसंद आई या नहीं।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के एपिसोड में कल 7 साल लीप के बाद कावेरी, विद्या और अभिरा पाई-पाई के मोहताज हो गए हैं। पोद्दार फर्म की मालकिन कावेरी अब सूट-सारी का बिजनेस कर रही हैं। सिर्फ यही नहीं महलों जैसे घर में रहने वाली पोद्दार परिवार की तीनों बहूएं अब एक मामूली से गली-मोहल्ले वाले घर में रहकर गुजारा कर रही हैं। तीनों के बीच एक अच्छा बॉन्ड बन गया है। हालांकि इस बात से पर्दा नहीं उठ पाया कि तीनों की हालत आखिर ऐसे हुई कैसी।

समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का पहला एपिसोड देख फैंस काफी खुश हुए। लीप के बाद विद्या, कावेरी और अभिरा के बीच प्यार का रिश्ता सभी को काफी पसंद आया। एक यूजर अपना रिव्यू देते हुए लिखता है 'सीन ताजा और अच्छी तरह से लिखे गए थे। मुझे पता है कि अतीत काफी बुरा रहा लेकिन अब की कहानी अच्छी लग रही है। मुझे यह पसंद है कि अभिरा उनसे खुश है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा 'मुझे पहला एपिसोड बहुत पसंद आया, आशा करते हैं कि सभी विलेन और टॉक्सिक लोग पीछे छूट जाएं। ये तीनों एक साथ मिलकर दुनिया से लड़ सकते हैं और मैं इसके लिए पूरी तरह तैयार हूँ।'

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article