टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: अबीर की सच्चाई जान अभिमन्यु का फूटा गुस्सा, आरोही की हुई बोलती बंद

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 14, 2023, 01:55 PM IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Latest Spoiler: टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में आरोही के सामने आई अबीर की सच्चाई। आरोही फैसला लेती है कि वो अपनी बेटी के लिए अबीर की सच्चई को बाहर आने से रोकेगी। मेकर्स शो में जबरदस्त ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata hai (credit pic: instagram)

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Latest Spoiler: टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopra) और प्रणाली राठौर (Pranali Rathore) लीड रोल में हैं। मेकर्स शो में धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। शो की कहानी अबीर के इर्दगिर्द घूम रही है। अभिमन्यु के लिए इस समय सिर्फ अबीर की जान बचाना सबसे ज्यादा जरूरी है। उसका पूरा ध्यान सिर्फ अबीर पर है क्योंकि उसे डर है कि छोटी सी गलती अबीर के लिए मुसीबत बन सकती है। वहीं, अक्षरा और अभिनव नहीं चाहते हैं कि अभिमन्यु के सामने अबीर की सच्चाई आए। घर में अबीर की सच्चाई के बारे में अब आरोही भी जानती है। वो नहीं चाहती है कि अभिमन्यु उससे दूर जाए।

आरोही अपनी बेटी रूही के लिए इस सच्चाई को छिपाना चाहती है और अक्षरा अबीर के लिए अभिमन्यु के सामने सच नहीं आने देना चाहती हैं। इधर सुरेखा मुस्कान के बारे में बारे में बुरा-भला कहती है। मुस्कान इस बात से काफी दुखी होती है कि कैसे कोई उसके कैरेक्टर पर उंगली उठाई है। वो फैसला करती है कि बिरला हाउस नहीं जाएगी और गर्ल्स होस्टल में ही रहेगी। इतना ही नहीं वो कैरव से भी बात नहीं कर रही हैं। घरवाले अबीर की इलाज को लेकर फैंस काफी परेशान है।

शो के अपकमिंग ट्रैक में अभिमन्यु के सामने अबीर की सच्चाई आने वाली है। अबीर की सच्चाई जानने के बाद अभिमन्यु आरोही पर गुस्सा होता है। लेकिन वो चुप रहने का फैसला लेता है। अभिमन्यु को लगता है कि जब अक्षरा को जरूरत थी तब उसके साथ अभिनव था। वो नहीं चाहता है कि अभिनव और अक्षरा से उनका बेटा छीने। अभिमन्यु तो नहीं, लेकिन मंजरी अपने पोते की कस्टडी की मांग करेगी। वो अपने पोते को फिर से अक्षरा को नहीं ले जाने देंगी। शो का अपकमिंग ट्रैक काफी धमाकेदार होने वाला है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article