टीवी मसाला

YRKKH की गिरती टीआरपी पर Harshad Chopra ने मारा ताना, कहा 'कोई लेना देना नहीं'...

Harshad Chopra on YRKKH TRP: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Ye Rishta Kya Kehlata Hai) में अभिमन्यु का किरदार निभा चुके हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopra) ने शो की गिरती टीआरपी को लेकर बयान दिया है। जानिए पूरा मामला इस खास रिपोर्ट में।

Image

Harshad Chopra on YRKKH TRP

Harshad Chopra on YRKKH TRP: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों हाई वॉल्ट्ज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो के सभी लीड एक्ट्रेस चेंज हो गए हैं क्यूंकि कहानी में चौथी पीढ़ी शुरू हो गई है। प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा की एग्जिट के बाद शो की टीआरपी गिरते हुए जा रही है। अब इस पर खुद सीरियल में अभिमन्यु का किरदार निभा चुके हर्षद चोपड़ा ने अपना बयान दिया है।

टीवी एक्टर हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopra) को सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Ye Rishta Kya Kehlata hai) से छप्परफाड़ पॉपुलैरिटी मिली थी। अब एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने घटती टीआरपी को लेकर कहा है कि एक्टर से टीआरपी का कोई लेना देना नहीं है। उन्हें कुछ समय दीजिये कलाकार अच्छे हैं। कास्ट न टीआरपी ला सकती है ना ले जा सकती है।

कुछ समय से खबरें उड़ रही थी की शो की टीआरपी की वजह से मेकर्स अब ताला लगाने वाले हैं। ऐसे में मेकर्स समेत कास्ट ने इस सभी ख़बरों का खंडन कर दिया है। इस समय सीरियल में अभिरा की शादी अरमान से हो गई है और अब वो पोदार खानदान की बहु बन गई है। लेकिन घर का कोई सदस्य शादी को स्वीकार नहीं कर रहा है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगरा author

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते ह... और देखें

End of Article