टीवी मसाला

YRKKH: ऑनस्क्रीन निभाते-निभाते असल जिंदगी में भी एक-दूजे पर दिल हार गए हर्षद-प्रणाली! जय सोनी ने तोड़ी चुप्पी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Harshad Chopda Pranali Rathod Dating In Real Life: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के हर्षद चपोड़ा और प्रणाली राठौड़ को लेकर अक्सर ये अफवाहें आती हैं कि वह एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। इस मामले पर अब खुद जय सोनी ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

हर्षद-प्रणाली की डेटिंग की अफवाहों पर जय ने तोड़ी चुप्पी

Jay Soni On Harshad Chopda Pranali Rathod Dating In Real Life: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) और प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आती है। ऑनस्क्रीन तो दोनों की केमिस्ट्री कमाल की है ही, साथ ही ऑफस्क्रीन भी हर्षद और प्रणाली साथ ही नजर आते हैं। कई बार उन्हें लेकर अफवाहें भी आई हैं कि वे एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। इस मामले पर अब खुद जय सोनी ने चुप्पी तोड़ी है।

दरअसल, हाल ही में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के स्टार जय सोनी ने सिद्धार्थ कन्नन को इंटरव्यू दिया था, जिसमें उनसे सवाल किया गया कि क्या हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) और प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) असल जिंदगी में भी एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए उन्होंने कहा, "मैं गलत ही इंसान हूं ये पूछने के लिए। क्योंकि सेट पर मुझे मेरे सीन के अलावा कुछ नहीं समझ आता था। मेरे दिमाग में हर पल यही रहता था कि मैं वो कैसे करूंगा। क्योंकि हर सीन से पहले मैं थोड़ा घबरा जाता था। मैं डायरेक्टर के पास ही जाकर बैठ जाता था कि कैसे करें। तो मेरा पूरा ध्यान उसी पर रहता था और मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता।"

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से जल्द कटेगा हर्षद-प्रणाली का पत्ता

बता दें कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से जल्द ही हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) और प्रणाली राठौड़ का पत्ता कटने वाला है। दरअसल, शो में जनरेशन लीप आएगा, जिसके बाद पूरी कास्ट ही बदल दी जाएगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article