टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai को मिले अपने नए अरमान और रूही, फर्स्ट लुक देख फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Got New Armaan And Ruhi: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को लेकर खबर आई थी कि शो से शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को बाहर निकाल दिया गया है। वहीं अब उनकी जगह शो को नए अरमान और रूही भी मिल चुके हैं।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को मिले नए अरमान और रूही

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Got New Armaan And Ruhi: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने सालों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। ये शो टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर बना रहता है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) को लेकर बीते दिन खबर आई कि इससे लीड कलाकारों यानी शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को बाहर निकाल दिया गया है। जहां शहजादा अरमान के रोल में नजर आते थे तो वहीं प्रतीक्षा होनमुखे बतौर रूही दिखाई देती थीं। उनके निकाले जाने की खबर से फैंस भी दुखी थे। लेकिन खास बात तो यह है कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को अब अपने नए अरमान और रूही मिल चुके हैं।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai)में राजन शाही ने शहजादा धामी (Shehzada Dhami) और प्रतीक्षा होनमुखे (Pratiksha Honmukhe) के जाते ही अपने नए अरमान और रूही तलाश लिये हैं। जहां अब अरमान की भूमिका 'उडारियां' फेम रोहित पुरोहित अदा करेंगे। तो वहीं शो में रूही का किरदार 'बातें कुछ अनकही सी' फेम गर्विता साधवानी अदा करेंगी। खास बात तो यह है कि रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से नए रूही और अरमान का लुक भी शेयर कर दिया है, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक रही।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai)के सेट से रिलीज हुई इस फोटो में रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) और गर्विता साधवानी (Garvita Sadhwani) रोमांटिक अंदाज में दिखाई दिये। जहां अरमान रूही पर गुलाब की पंखुड़ियां फेंकता नजर आया तो वहीं रूही भी उसके प्यार में खोई दिखी। इस दौरान दोनों ने ट्विनिंग भी की हुई थी। हालांकि नए अरमान और रूही को इस अंदाज में देख फैंस असमंजस में पड़ गए। क्योंकि भले ही सीरियल में अरमान और रूही एक-दूजे से प्यार करते थे, लेकिन अब अरमान अभिरा का पति है। ऐसे में दर्शकों के मन में सवाल उठ रहा है कि कहीं रूही और अरमान का लव अफेयर दोबारा तो नहीं शुरू होने वाला।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article