टीवी मसाला

YRKKH: प्रतीक्षा के कारण नहीं हुई शहजादा धामी और Samridhii Shukla की दोस्ती! अब एक्ट्रेस ने बताया सच

Samridhii Shukla on Shehzada Dhami-Partiksha Honmukhe: सीरीयल ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम समृद्धि शुक्ला ने शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे संग अपनी दोस्ती को लेकर रिएक्ट किया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए आखिर ये पूरा मामला है क्या।

Image

Samridhii Shukla on Shehzada Dhami-Partiksha Honmukhe

Samridhii Shukla on Shehzada Dhami-Partiksha Honmukhe: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की स्तरकस्ट काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। पिछले महीने सीरीयल के दो लीड एक्टर प्रतीक्षा होनमुखे और शहजादा धामी को मेकर्स ने सेट से बाहर निकाल दिया, साथ ही उनके कान्ट्रैक्ट भी खतम कर दिया। इसके बाद टीवी इंडस्ट्री में कई हंगामे हुए और बयान बाजी हुई, इसी बीच खबर आई थी की समृद्धि की शहजादा और प्रतीक्षा से नहीं बनती थी। अब खुद इस खबर का खंडन करते हुए एक्ट्रेस ने बयान दिया है, पढिए पूरी खबर टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में अभिरा का किरदार निभा रही समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) ने बताया की वह सेट पर आती हैं और अपना काम कर घर लौट जाती हैं। दोस्त बनाना अच्छा है लेकिन सेट पर दोस्त बनाना लक्ष्य नहीं है। काम को साइड में रख दोस्ती पर ध्यान देना अच्छी बात नहीं है, साथ ही सीरीयल के सेट पर मेरी किसी से गहरी दोस्ती नहीं है। वह सेट पर सभी से अच्छे रिश्ते रखती हैं लेकिन अपने किरदार की वजह से वह व्यस्त रहती हैं। वह जूनीयर्स से सीनियर तक सभी से वह बातचीत करती है लेकिन दोस्त बनाने के लिए उनके पास समय नहीं है।

उन्होंने कहा कि दोस्त बनाना उनका लक्ष्य नहीं है क्योंकि वह पहले काम करने के लिए वहां पहुंची हैं। इसी के साथ सीरीयल की कहानी में इन दिनों दिखाया जा रहा है की रुही अभिरा और अरमान को अलग करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। सिर्फ यही नहीं वह अरमान से वादा लेती है की तलाक होने के बाद वह दादीसा से उसके और अपने रिश्ते की बात करे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article