टीवी मसाला

YRKKH: अभिरा को बहु के रूप में स्वीकार करेंगी दादी सा, TRP के लिए मेकर्स खेलेंगे बड़ा दाव

Yeh Rishta Kya Kehlata hai upcoming Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है कि दादी सा और अभिरा की महारानी वाली कुछ तस्वीरें सामने आई है। बता दें कि यह शो की चौथी पीढ़ी चल रही है और मेकर्स सीरियल में ट्विस्ट लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। आइए पूरी रिपोर्ट देखते हैं।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata hai upcoming Twist

Yeh Rishta Kya Kehlata hai upcoming Twist: स्टार प्लस का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों बैक टु बैक ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। यह शो दर्शकों को काफी पसंद है। हालांकि इस शो को टीआरपी में चौथा स्थान मिला है। बता दें कि यह शो की चौथी पीढ़ी चल रही है और मेकर्स सीरियल में ट्विस्ट लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस समय के ट्रैक की बात करें तो रोहित-रुही एक दूसरे के नजदीक आ रहे हैं। वहीं अभिरा को रुही पर कुछ शक हो रहा है। अब इन सबके बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई है जिसमें दादी सा और अभिरा रानी बनी हुई हैं और साथ एक साथ खुशी से बैठी हुई है। आइए पूरी रिपोर्ट देखते हैं।

सोशल मीडिया पेज टेली चक्कर ने ये रिश्ता क्या कहलाता है कि दादी सा और अभिरा की महारानी वाली कुछ तस्वीरें साझा की है। जीसे देख कर लगता है मेकर्स शो में नया ट्विस्ट लाने वाले हैं। वर्तमान ट्रैक की बात करें तो रोहित और रुही एक साथ डेट पर जाने के प्लान बनाएंगे लेकिन वह किसी वजह से नहीं जा पाते हैं। जिसके बाद रोहित बहुत गुस्सा हो जाएगा और अभिरा पर चिल्लाने लगेगा। वह अरमान से भी बोलेगा की पहले उसकी वजह से उनकी शादी टूट गई अब वह उसी की वजह से डेट पर भी नहीं जा पाए। हालांकि सामने आई तस्वीर से लगता है कि दादी सा, अभिरा को अपना लेगी।

खैर शो में आगे क्या होगा ये देखना बहुत दिलचस्प है। अभिरा-अरमान और रोहित-रुही की ज़िंदगी क्या मोड़ लेगी ये आगे देखने पर पता चलेगा।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article