टीवी मसाला

YRKKH: लीप के बाद दक्ष संग इस जगह आशियाना बसाएगी रुही, अभीर जिंदगी में भी आया बड़ा बदलाव

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap Twist: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि कहानी पूरी तरफ से बदल गई है। फैंस लगातार सवाल कर रहे हैं कि लीप के बाद रुही कहाँ है। सिर्फ यही नहीं अभीर भी अब तक शो से गायब चल रहा है।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap Twist

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap Twist: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 7 साल का लीप लाकर मेकर्स सुर्खियों में बन गए हैं। कहानी उस मोड पर आ खड़ी हुई है जिसे देखने के लिए लोग एक भी एपिसोड मिस करने को तैयार नहीं है। लीप के बाद गर्विता साधवानी मे अस्थायी रूप से यानी कुछ समय के लिए शो को छोड़ दिया। ऐसे में फैंस मेकर्स से जानना चाह रहे थे कि आखिर लीप के बाद रुही कहाँ होगी। सिर्फ रुही नहीं बल्कि फैंस अभीर की स्टोरी लाइन जानने के लिए बेताब दिखाई दिए।

इंडिया फोरम की रिपोर्ट के अनुसार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में रुही बेटे दक्ष संग जापान शिफ्ट हो गई है। वहीं दूसरी तरफ अभीर ने रुही से जिद्द कर चारु संग सात फेरे ले लिए हैं। ऐसे में सभी घरवालों को छोड़कर अभीर और चारु ने कहीं दूसरी जगह अपना आशियाना बसाया। अभीर और चारु उदयपुर से चले गए हैं और गोएनका परिवार के साथ नहीं रहते। कहा जा रहा है कि संजय ने घपला कर पोद्दार हाउस और फर्म अपने नाम करा लिए और विद्या-कावेरी को बेदखल कर दिया। बाकी ट्विस्ट से पर्दा तो आने वाले एपिसोड में उठेगा।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अब तक 7 साल के बाद दिखाया गया कि अभिरा, विद्या और कावेरी गरीब हो गए हैं। पेट पालने के लिए विद्या और कावेरी साड़ी का बिजनेस करेंगी तो अभिरा वकील की नौकरी रही है। इस दौरान अभिरा के मन में डर देखा गया कि कहीं उससे गलती ना हो जाए। अरमान अपनी बेटी संग माउंट अबू में रहेगा और साथ में रेडियो जॉकी की नौकरी कर रहा होगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article